फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Assam Police reached Bhiwani to pick up the minor

Hisar News: मानव तस्करी मामले में नाबालिग को लेने भिवानी पहुंची असम पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Assam Police reached Bhiwani to pick up the minor
भिवानी। मानव तस्करी के मामले में वीरवार को असम के काजीगांव पुलिस थाना की टीम नाबालिग को लेने के लिए भिवानी बाल कल्याण समिति कार्यालय में पहुंची। अब पीड़ित नाबालिग को असम ले जाकर वहां मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए जाएंगे। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नाबालिग लड़की को स्टेट क्राइम ब्रांच और बाल कल्याण समिति ने गांव बिधनोई से 9 अक्तूबर 2023 को रेस्क्यू किया था। इसके बाद से नाबालिग लड़की बाल सेवा आश्रम भिवानी में रह रही थी। पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि उसकी आराेपी इस्लाम के साथ मेले में मुलाकात हुई थी। इसके बाद इस्लाम ने उसे एक मोबाइल फोन और सिमकार्ड खरीदकर दिया था। उसी फोन से वह इस्लाम से बातें होने लगी। एक साल से उनकी बात हुई। इसके बाद इस्लाम उसे भगाकर पहले दिल्ली ले गया। फिर उसे भिवानी के गांव बिधनोई में अपनी बहन के घर ले आया। यहां कुछ दिन रखने के बाद उसने बिधनोई के राजकुमार के साथ एक लाख 10 हजार रुपये में बेचकर उसकी जबरन शादी करा दी। नाबालिग के लापता होने पर उसके नाना ने काजीगांव पुलिस थाना में सितंबर 2023 को एफआईआर दर्ज कराई थी। लड़की ने बताया कि उसके माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसकी एक छोटी बहन भी है। वे दोनों अपने नाना के पास रहती थी। लड़की ने बताया कि उसने नौंवी के बाद पढ़ाई छोड़ दी। इस्लाम ने असम की ही एक अन्य लड़की को हरियावास में बेचा था, जिसे असम पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। फिलहाल असम पुलिस आरोपी इस्लाम की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। वीरवार को भिवानी बाल कल्याण समिति सदस्य सतेंद्र तंवर, रमेश कुमार, रोशन लाल ने लड़की को बाल सेवा आश्रम से लेकर असम पुलिस के हवाले किया। असम के काजीगांव पुलिस थाना से एएसआई नयन मणी, महिला कांस्टेबल वासु कैटरी, बबीता वर्मन पीड़िता को औपचारिकताएं पूरी कर अपने साथ लेकर असम के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन



असम से लाकर बेची गई तीन लड़कियां हो चुकी हैं बरामद
आरोपी इस्लाम हरियाणा में बेची गई असम की तीन नाबालिग लड़कियों को असम पुलिस बरामद कर चुकी है। दो लड़कियां भिवानी और एक लड़की पानीपत जिला में बेची गई थी। इन तीनों के केस में मास्टर माइंड इस्लाम की असम पुलिस तलाश में जुटी है। असम पुलिस की जांच में इस्लाम के 17 मोबाइल नंबर भी हाथ लगे थे, जो बंद आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीड़ित नाबालिग के असम जाने के बाद वहां मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए जाएंगे। इसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल उसके नाना की शिकायत पर लापता होने का केस दर्ज है। - नयन मणी एएसआई काजीगांव पुलिस थाना जिला कुकराधार असम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed