{"_id":"6ac2b232c06c6badb106b3e9","slug":"asian-games-bronze-medalist-narendra-to-be-welcomed-in-his-village-today-hisar-news-c-129-1-hns1001-111820-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र का गांव में आज होगा स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता नरेंद्र का गांव में आज होगा स्वागत
विज्ञापन
फोटो
हांसी। एशियन गेम्स-2026 में देश के लिए लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने वाले हांसी के लाल नरेंद्र बेरवाल सोमवार को अपने पैतृक गांव लौटेंगे। उनकी उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। सम्मान में शाम 5 बजे भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में हांसी के विधायक विनोद भयाना और पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. डीपी वत्स शामिल होंगे।
नरेंद्र के पिता जगदीश बेरवाल ने कहा कि उनके बेटे ने मुकाबले में अपना 100 प्रतिशत दिया और देश के लिए पदक जीता। अब उनका लक्ष्य इससे बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। नरेंद्र का एशियन गेम्स में यह लगातार दूसरा कांस्य पदक है। इससे पहले हांगझोऊ एशियन गेम्स में भी कांस्य पदक जीतकर देश और हांसी का नाम रोशन किया था।
सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के बॉक्सर से हारे :
एशियन गेम्स में पुरुषों के 90 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में नरेंद्र बेरवाल ने कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कजाकिस्तान के मौजूदा विश्व चैंपियन आइबेक ओरलबे से हुआ जिसमें नरेंद्र को 5-0 से हार मिली। अंतिम राउंड में उन्हें स्टैंडिंग काउंट का भी सामना करना पड़ा और सभी जजों ने मुकाबला ओरलबे के पक्ष में दिया। हालांक, सेमीफाइनल में हार के बावजूद नरेंद्र ने कांस्य पदक पक्का कर लिया। अब उनकी नजर आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए पात्रता पर है। अप्रैल 2027 में कजाकिस्तान के अस्ताना में प्रस्तावित पहली ओलंपिक पात्रता प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेंगे।