{"_id":"a2b94a3aab860db1445f44c7bea118e3","slug":"asi-knives-thrown-in-the-sewer-godkr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई को चाकुओं से गोदकर नाले में फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसआई को चाकुओं से गोदकर नाले में फेंका
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 14 Sep 2014 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकर बस्ती में अपने जान-पहचान वालों के घर से पुलिस लाइन वापस लौट रहे एक एसएसआई को कुछ लोगों ने चाकुओं से गोदकर गंदे नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
हमलावरों ने एएसआई की एक हजार रुपये की नकदी भी लूट ली। बस्ती में किसी ने एसएसआई को नाले में पड़े दर्द से कराहते हुए देखा तो एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
सामान्य अस्पताल के डॉक्टरों ने एएसआई की गंभीर हालात को देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस कर्मचारी का शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
एएसआई जिले सिंह कैमरी रोड स्थित तंवर फार्म हाउस में रह रहे मिर्चपुर गांव के सूबे सिंह का गनमैन है। जिले सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि वह हवलदार था, उसकी हाल ही में पदोन्नति हुई है।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम को वह सामान्य अस्पताल के पीछे स्थित अंबेडकर बस्ती में अपने जान-पहचान वालों को मिठाई देने गया था।
मिठाई देने के बाद जब वह वापस लौट रहा था तो कुछ युवकों ने उसके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया।
आरोप है कि युवकों ने उसकी आंखों में भी चाकू घोंपने की कोशिश की, लेकिन उसने हाथ से रोक लिया, जिससे हाथ पर चाकू लग गया।
सिर पर कई वार करने के बाद आरोपियों ने उसे गंदे नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। करीब 10 मिनट तक एएसआई नाले में पड़ा कराहता रहा।
एक राहगीर ने उसके कराहने की आवाज सुनी तो उसकी मदद की और उसे बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि जिले सिंह पर हमला किया गया है। वह अंबेडकर बस्ती में किस कारण गया, पुलिस पता लगा रही है। मामला पड़ाव पुलिस चौकी देख रही है। जांच के बाद पता चलेगा कि असलियत क्या है।