फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ASI injured in collision with pickup vehicle on Hisar-Sirsa National Highway-9, case registered against driver

Haryana: हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे-9 पर पिकअप वाहन की टक्कर से एएसआई घायल, चालक पर मामला दर्ज

Sat, 01 Mar 2025 02:21 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 01 Mar 2025 02:21 PM IST
सार

घायल एएसआई रविंद्र कुमार के बयान पर पुलिस ने पिकअप चालक सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
ASI injured in collision with pickup vehicle on Hisar-Sirsa National Highway-9, case registered against driver
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे-9 पर अग्रोहा के पास सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक पिकअप वाहन ने पुलिस विभाग के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रविंद्र कुमार की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

कैसे हुआ हादसा
घटना 26 फरवरी की है, जब भिवानी जिले के गांव कुंगड़ निवासी एएसआई रविंद्र कुमार अग्रोहा से लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर चिकनवास पुल के पास अचानक पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि एएसआई की कार अनियंत्रित होकर अन्य वाहनों से टकरा गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज
घायल एएसआई रविंद्र कुमार के बयान पर पुलिस ने पिकअप चालक सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुनील राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी चालक से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed