फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arya Samaj, Bishnoi Market Paid Parking Start

आर्य समाज, बिश्नोई मंदिर मार्केट में भी पेड पार्किंग

Tue, 01 Dec 2015 01:18 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Tue, 01 Dec 2015 01:18 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj, Bishnoi Market Paid Parking Start

शहर की राजगुरु मार्केट की तर्ज पर मंगलवार से आर्य समाज मंदिर मार्केट व बिश्नोई मंदिर मार्केट में भी पेड पार्किंग शुरू होगी। जिला प्रशासन ने दोनों मार्केट के प्रधान के साथ बैठक कर इसे तुरंत प्रभाव से लागू करवा दिया है।

विज्ञापन


सोमवार को इस मामले को लेकर एसडीएम अशोक बंसल, नगर निगम ईओ अरविंद बिश्नोई, एक्सईएन रामजीलाल ने व्यापारियों से मिलकर बैठक की। उन्होंने राजगुरु मार्केट पार्किंग ठेकेदार को भी मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


एसडीएम ने ठेकेदार को मंगलवार से वहां भी पेड पार्किंग शुरू करने के निर्देश दे दिए। इससे पहले सोमवार शाम को निगम अधिकारी इसका ट्रायल लेने के लिए भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में राजगुरु मार्केट एसोसिएशन प्रधान सदानंद कामरा, सोनू राजलीवाला, पूर्व पार्षद पंकज दीवान सहित कई निगम अधिकारी व व्यापारी उपस्थित थे।

यह हो सकता पार्किंग का शुल्क

दो पहिया वाहन - पहले चार घंटे पांच रुपये
चार घंटे के बाद दस रुपये
चार पहिया वाहन - पहले चार घंटे के लिए दस रुपये
चार घंटे बाद बीस रुपये

गोशाला में खड़े होंगे दुकानदारों के वाहन
नगर निगम अधिकारियों व दुकानदारों के बीच गोशाला में गाड़ियां खड़े करने के लिए उनसे कांट्रेक्ट करने की बात हुई है।

प्रशासन ने कहा कि वे अपने स्तर पर गोशाला प्रबंधन से बात करेंगे। ठेकेदार को व्यवस्था के लिए आधा शुल्क दिया जाएगा, जबकि आधा शुल्क गोशाला प्रबंधन को दिया जाएगा।

तोड़ी गई फूल मार्केट का अतिक्रमण हटाकर बाइक पार्किंग बनेगी
एसडीएम अशोक बंसल ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मंगलवार दोपहर तक वे फूल मार्केट तोड़ने से हुए अतिक्रमण को वहां से उठावा दें।

इसके बाद वहां टू व्हीलर वाहनों की पेड पार्किंग की व्यवस्था होगी। आर्य समाज मंदिर मार्केट में सेंट्रल पार्किंग बड़े वाहनों के लिए होगी।

चार दिन के अंदर होगी स्ट्रीट लाइट, टॉयलेट की रेनोवेशन
बैठक में मौजूद लाइट ब्रांच के अधिकारियों से मार्केट की पार्किंग में स्ट्रीट लाइट का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा मार्केट में आने वाले लोगों के लिए टॉयलेट व यूरिनल की रेनोवेशन करने के निर्देश दिए हैं।

एसडीएम ने निगम जेई प्रवीन से पूछा कि आप बता दो अब कितना समय लगेगा। इसके बाद ही हम दौरा करेंगे। दोनों अधिकारियों ने वीरवार तक दोनों तरह की व्यवस्थाएं करने की बात कही है।



सभी व्यापारी मार्केट में जाम से मुक्ति चाहते हैं। यह व्यापारियों व ग्राहकों के हित में है। प्रशासन व व्यापारियों का एक दूसरे को पूरा सहयोग है। हम बेहतर व्यवस्था के प्रयास में हैं।
- राजेंद्र चुटानी, प्रधान न्यू बिश्नोई मंदिर मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed