फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arvind's father said - rain was a hindrance in medal in Tokyo Paralympics, this time the journey will be golden

Hisar News: अरविंद के पिता बोले-टोक्यो पैरालंपिक में पदक में बाधा बनी थी बारिश, इस बार स्वर्णिम होगा सफर, मुकाबला आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Arvind's father said - rain was a hindrance in medal in Tokyo Paralympics, this time the journey will be golden
पैरा ​खिलाड़ी अरविंद
हिसार। पेरिस में चल रहे पैरालंपिक में वीरवार को हांसी के ढंढेरी के एथलीट अरविंद मलिक और आजाद नगर की आदर्श कॉलोनी की जूडो खिलाड़ी कोकिला दमखम दिखाएंगे। अरविंद मलिक दूसरी बार तो कोकिला पहली बार पैरालंपिक में खेल रही हैं। भारतीय समय के अनुसार कोकिला का पहला मुकाबला दोपहर एक बजे होगा, जबकि अरविंद का मैच रात 11:49 बजे शुरू होगा। दोनों खिलाड़ियों ने परिवार के सदस्यों से स्वर्ण पदक जीतने का वादा किया है।
विज्ञापन

टोक्यो पैरालंपिक में सातवें स्थान पर था अरविंद
31 साल का अरविंद एफ-35 कैटेगिरी में खेलेगा। उनके पिता जोगिंद्र सिंह ने बताया कि टोक्यो पैरालंपिक में बेटे ने सातवां स्थान हासिल किया था। बेटे के मुकाबले के दौरान बारिश बड़ी बाधा बनी। इस कारण बेटा पदक से चूक गया। इस बार बेटे ने अभ्यास का समय बढ़ाया। मोबाइल से दूरी बनाई। बेटे से गोल्ड की उम्मीद है। अरविंद से मंगलवार को कुछ मिनट ही बातचीत हुई। उसने कहा पापा, तैयारी पूरी है। इस बार गोल्ड जीतकर लौटूंगा।
विज्ञापन

बेटी ने की कड़ी मेहनत, पदक की उम्मीद
जूडो की पैरा खिलाड़ी कोकिला के पिता कृष्ण कुमार कौशिक ने बताया कि बुधवार को बेटी से कुछ मिनट की बात हुई थी। बेटी ने पैरालंपिक के लिए कड़ी मेहनत की है। बेटी से पदक की उम्मीद है। वहीं, जूडो के मुकाबले पांच से सात सितंबर तक चलेंगे। कोकिला नेशनल चैंपियनशिप में सात स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed