फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arvind Kejriwal said that the trend of closing government schools is dangerous

Haryana: केजरीवाल ने मंच से शिक्षा का मुद्दा भी उठाया, बोले- सरकारी स्कूलों को बंद करने का ट्रेंड खतरनाक

Thu, 08 Sep 2022 02:40 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 08 Sep 2022 02:40 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार में देश को नंबर वन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि 9510001000 पर मिस्ड कॉल देकर मेक इंडिया नंबर वन मुहिम से जुड़ सकते हैं। सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए केजरीवाल ने पीएम को चिट्ठी लिखने की बात कही। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that the trend of closing government schools is dangerous
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों को बंद करने का ट्रेंड खतरनाक है। बंद करने के बजाय सरकारी स्कूलों को दिल्ली की तरह अच्छा बनाएं। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को यहां मेक इंडिया नंबर वन मुहिम को लांच किया।

विज्ञापन


इसके लिए मोबाइल नंबर 9510001000 भी जारी किया। इस नंबर पर मिस्ड कॉल देकर इस मुहिम से लोग जुड़ सकेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर सुझाव दिया है कि सभी राज्यों को साथ लीजिए। सभी सरकारी स्कूलों को पांच साल में बेहतर बनाने का संकल्प लें। 
विज्ञापन


हिसार के महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित मेक इंडिया नंबर वन के लांच कार्यक्रम में प्रेस वार्ता के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि 75 साल बाद भी हम पीछे क्यों रह गए। जर्मनी, जापान और सिंगापुर जैसे कई देश हमसे आगे निकल गए। देश में आज भी गरीबी और अशिक्षा क्यों हैं। पिछले 75 साल में इन पार्टियों ने गंदी राजनीति की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: हल होगा SYL का मुद्दा! केजरीवाल और भगवंत मान ने कही बड़ी बात, गेंद PM के पाले में डाली

उम्मीद केवल देश की जनता से है। 130 करोड़ लोग एकजुट हो जाएं तो भारत को दुनिया में नंबर वन बनने से कोई नहीं रोक सकता। हम देश के कोने-कोने में जाकर लोगों को जोडें़गे। भारत को दुनिया में नंबर वन देखने की इच्छा रखने वाले सभी लोग इस मुहिम से जुड़ सकते हैं, चाहे वे किसी भी दल के हों।

यह भी पढ़ें : Jalandhar: पूर्व सीएम की प्रतिमा पर अलगाववादी नारे लिखने वाले दो काबू, पन्नू ने सीएम मान और डीजीपी को दी धमकी


मेक इंडिया नंबर वन के लिए सभी को एक साथ आना होगा। हमें देश के हर बच्चे के लिए अच्छी शिक्षा, हर व्यक्ति के लिए अच्छी चिकित्सा की व्यवस्था करेंगे। हर युवा के लिए रोजगार की व्यवस्था करनी होगी, जिसमें सबसे प्राथमिक शिक्षा है। आजादी के समय से ही भारत में शिक्षा पर प्राथमिकता देनी चाहिए थी। 

ऐसे में तो साढ़े 10 लाख स्कूलों को सुधारने में 9 साल लग जाएंगे...
केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने सरकारी स्कूलों को ठीक किया। अब पंजाब में भगवंत मान स्कूलों की हालत को सुधार रहे हैं। केंद्र सरकार ने 14500 स्कूलों को अपग्रेड करने का एलान किया है। देश में करीब साढ़े 10 लाख स्कूलों को सुधारने में 9 साल लग जाएंगे। हरियाणा में भाजपा सरकार ने 190 स्कूल बंद कर दिए।

कांग्रेस ने करीब 500 स्कूल बंद किए थे। पिछले कुछ साल में हरियाणा में 700 स्कूल बंद कर दिए गए। पूरे देश में सरकारी स्कूलों को बंद करने का सिस्टम खतरनाक है। देश में कुल 27 करोड़ बच्चों में 18 करोड़ सरकारी स्कूलों में जाते हैं। अगर सरकारी स्कूल बंद किए गए तो करोड़ों बच्चे अशिक्षित रह जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed