फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arvind Kejriwal's forefather's property in Hisar, hindi news, hisar

केजरीवाल के पुरखों के नाम चल रही गिरदावरी के खिलाफ ग्राम पंचायत लामबंद

Thu, 19 May 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 19 May 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal's forefather's property in Hisar, hindi news, hisar
केजरीवाल के पुरखों के नाम चल रही गिरदावरी के खिलाफ ग्राम पंचायत लामबंद - फोटो : bureau

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पुरखों के नाम चली आ रही गिरदावरी के खिलाफ खेड़ा गांव की पंचायत ने एसडीएम शालिनी चेतल के समक्ष दावा ठोका है। पंचायत का कहना है कि केजरीवाल के दादा मंगलचंद छबील दास ने 4 साल के लिए पंचायत की 103 एकड़ जमीन 400 रुपये साल के लिए पट्टे पर ली थी।

विज्ञापन


ईंट भट्ठा चलाने के लिए ली गई यह जमीन अब बंजर हो चुकी है लेकिन गिरदावरी अभी भी अरविंद केजरीवाल के पुरखों के नाम पर चली आ रही है। पंचायत ने इस गिरदावरी को दोबारा से पंचायत के नाम करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


यहां बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल के दादा मंगलचंद व छबीलदास ने करीब 38 साल पहले पंचायत से ईंट भट्ठा लगाने के लिए जमीन 400 रुपये सालाना शुल्क के हिसाब से पट्टे पर ली थी। यह भट्ठा उस समय खूब चला, लेकिन धीरे-धीरे भट्ठा किन्हीं कारणों के चलते बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया तो राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में जमीन की गिरदावारी केजरीवाल के पुरखों के नाम दर्ज हो गई। नई पंचायत के गठन के बाद पंचायत की जमीन का रिकॉर्ड खंगाला गया तो 103 एकड़ जमीन में अलग गिरदावरी देख पंचायत प्रतिनिधियों के होश उड़ गए। इसे लेकर बुधवार को सरपंच प्रमिला देवी के नेतृत्व में गांव के लोग एसडीएम शालिनी चेतल से मिले और इस गिरदावरी को तोड़ कर पंचायत के नाम करने की मांग की।

गांव के विकास कार्य हो रहे प्रभावित : सरपंच
इस बारे में गांव की सरपंच प्रमिला देवी का कहना है कि जमीन पंचायत की है, लेकिन इसकी गिरदावरी केजरीवाल परिवार के नाम चल रही है जो किसी भी रूप से उचित नहीं है। गांव को विकास कार्यों के लिए जमीन की जरूरत है, लेकिन गिरदावरी उसमें बहुत बड़ी बाधा बनी हुई है। प्रशासन मौके का मुआयना करेगा तो असलियत उनके सामने आ जाएगी।


एक्सपर्ट व्यू
इस बारे में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश श्योराण के अनुसार केजरीवाल परिवार के लोगों ने जमीन पट्टे पर ली थी और वर्तमान में यहां उनका कब्जा भी नहीं है। राजस्व विभाग की लापरवाही और पूर्व की ग्राम पंचायतों की तरफ से इस तरफ ध्यान नहीं दिए जाने के कारण इस जमीन की गिरदावरी उनके नाम चढ़ गई। पंचायत का इस पर मालिकाना हक बनता है और अधिकारी मौके पर जाएंगे तो सारी स्थिति स्पष्ट भी हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed