फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arrivals of paddy and pearl millet gain momentum; wait continues for the start of government procurement.

Hisar News: धान-बाजरा की आवक ने पकड़ी रफ्तार, सरकारी खरीद शुरू होने का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Arrivals of paddy and pearl millet gain momentum; wait continues for the start of government procurement.
हिसार मंडी में आए बाजरे को बैग में डालते हुए मजदूर।
हिसार। जिले की विभिन्न अनाज मंडियों में धान व बाजरा की आवक में लगातार तेजी आ रही है। शनिवार को जिले की मंडियों में कुल 480.30 बाजरा मीट्रिक टन (एमटी) की आवक हुई। इससे पहले दिन की आवक 384.10 एमटी रही थी। अब तक 864.40 एमटी बाजरे की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में 757.10 मीट्रिक टन धान मंडियों में पहुंचा। अब तक कुल आवक 2,305.70 मीट्रिक टन हो चुकी है। मंडियों में किसानों की फसल को आढ़ती खुली बोली पर खरीद है। खरीद के लिए सरकार ने तीन एजेंसियों हेफेड, एचडब्ल्यूसी एवं जिला एवं खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग को टेंडर जारी किया है लेकिन इसके बावजूद खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

बरवाला मंडी में सबसे अधिक 205.70 की एक दिन की बाजरा आवक हुई। बरवाला में अब तक सबसे अधिक बाजरा की आवक 378.40 रही। हिसार में 202.90 और उकलाना में 242.40 की आवक हुई है। हिसार मंडी में 135.50, उकलाना में 114.50 और आदमपुर में 24.60 की आवक दर्ज की गई। बालसमंद और कैमरी में आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बाजरे की खरीद का ब्योरा (एमटी में) :
मंडी
: कुल आवक
हिसार :
202.90
आदमपुर :
40.70
बरवाला :
378.40
उकलाना : 242.40
----
धान की आवक में उकलाना आगे
मंडियों में धान ग्रेड-ए की आवक जारी है। शनिवार को 757.10 मीट्रिक टन (एमटी) धान पहुंचा। अब तक कुल आवक 2,305.70 एमटी हो गई है। उकलाना मंडी में सबसे अधिक 523.20 एमटी धान आया। बरवाला में 185.60, आदमपुर में 26 और पाबड़ा में 22.30 एमटी आवक दर्ज की गई। बालसमंद, दौलतपुर और हिसार मंडी में धान की आवक नहीं हुई। उकलाना में अब तक 1,545.40 और बरवाला में 679.30 एमटी धान पहुंच चुका है। मंडी सुपरवाइजर अशोक कुमार ने बताया कि बाजरे की आवक जारी है। गेट पास के लिए छह कर्मचारियों की टीम लगाई गई है। सरकार ने खरीद कंपनियों को टेंडर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed