{"_id":"669ab4aa5635a4070c0c2874","slug":"army-public-school-becomes-winner-in-sahodaya-inter-vidya-quiz-competition-hisar-news-c-21-hsr1020-424417-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सहोदय अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बना विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सहोदय अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल बना विजेता
विज्ञापन
हिसार। सहोदय अंतरविद्यालय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हिसार मिलिट्री स्टेशन स्थित डॉट ऑडिटोरियम में किया गया। आर्मी पब्लिक स्कूल की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों के 9वीं से 12वीं कक्षा तक के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम सर्वाधिक अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही। मुख्य अतिथि मोगा देवी मिंडा मेमोरियल स्कूल के प्राचार्य मैथ्यू वर्गीस ने विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता को 2 भागों में विभाजित किया गया। जिसके पहले भाग (प्रीलिम्स) में 22 में से 6 विजेता टीमें जीत कर फाइनल में पहुंची। इसके बाद फाइनल प्रतियोगिता में कुल 8 राउंड ( रेपिड फायर, ऑडियो विजुअल और माइथोलॉजी आदि) हुए। मुकाबले के फाइनल राउंड में आर्मी पब्लिक स्कूल की टीम सर्वाधिक अंक पाकर प्रथम स्थान पर रही। द्वितीय स्थान पर सेंट मैरी स्कूल और तृतीय स्थान पैलेडियम स्कूल ने प्राप्त किया। दर्शक दीर्घा में बैठे विद्यार्थियों ने भी इस प्रतियोगिता में उनसे पूछे गए सवालों के जवाब दिए और प्रतियोगिता को और अधिक रोमांचकारी बना दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. कविता जाखड़ ने इस जीत के मौके पर सभी विजेता प्रतिभागियों, अभिभावकों और मार्गदर्शक अध्यापकों को बधाई दी।