फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Armed robbers snatched 5.10 lakh rupees from a junior software engineer of the electricity department in broad daylight; three assailants on a motorcycle committed the act.

Hisar News: बिजली निगम के जूनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से दिनदहाड़े 5.10 लाख रुपये छीने, बाइक सवार तीन बदमाशों ने की वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Armed robbers snatched 5.10 lakh rupees from a junior software engineer of the electricity department in broad daylight; three assailants on a motorcycle committed the act.
हिसार। बाइक सवार तीन बदमाश सोमवार दोपहर करीब 1:10 बजे दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के जूनियर साफ्टवेयर इंजीनियर से 5.10 लाख रुपये की नकदी छीन कर फरार हो गए। सूर्य नगर आरओबी से उतरने के बाद सेक्टर 1-4 के एरिया में बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। जिस स्थान पर यह वारदात हुई उससे करीब 200 मीटर पर ही सूर्य नगर पुलिस चौकी है।
विज्ञापन

भिवानी जिले के गांव कायला निवासी राहुल दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के विद्युत नगर स्थित मुख्यालय में जूनियर साफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। सोमवार दोपहर को लंच के समय करीब 1:10 पर राहुल जिंदल चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की ब्रांच से 5 लाख 10 हजार रुपये निकलवा कर अपने घर सेक्टर 4 की ओर जा रहा था। राहुल ने नकदी अपने पिट्ठू बैग में डाली हुई थी। वह अपनी ई-स्कूटी पर सवार होकर सेक्टर 4 की ओर जा रहा था। जब राहुल सूर्य नगर आरओबी होते हुए सेक्टर के पास पहुंचा तो पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे।
विज्ञापन

बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने अपनी बाइक राहुल की स्कूटी के आगे अड़ा दी। बाइक सवार युवकों में से दो नीचे उतरकर आगे आए और राहुल का बैग छीनकर फरार हो गए। मोटरसाइकिल सवार चालक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बैग छीनने वाले युवकों ने काले रंग की शर्ट व नीले रंग की पेंट पहनी हुई थी। उन लोगों ने नकाब नहीं लगाया हुआ था। एचटीएम थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस टीम अलग अलग एरिया में छापेमारी कर रही हैं।
-----
नशे में लग रहे थे बैग छीनने वाले
पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने बताया कि युवकों की बोली से वह स्थानीय नहीं लग रहे थे। उनकी बातचीत से लग रहा था कि उन्होंने कुछ नशा किया होगा। बैग छीन कर सेक्टर से मिलगेट की ओर भाग गए। राहुल ने बताया कि उन्होंने डायल 112 पर कॉल किया तो महज 2 से 3 मिनट में ही पुलिस की गाड़ी आ गई थी। पुलिस के साथ पूरे एरिया का मुआयना किया लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका।

-----
मदद के लिए आगे नहीं आए लोग
पुलिस की प्राथमिक जांच के अनुसार बाइक सवार युवक राहुल की बैंक के बाहर से ही रेकी कर रहे थे। बिना नंबर की बाइक पर सवार युवकों ने सेक्टर 1-4 में सुनसान एरिया देखकर वारदात को अंजाम दिया। इस समय बदमाश बैग छीन रहे थे उस समय वहां से अन्य वाहन चालक भी गुजर रहे थे। किसी ने राहुल की मदद नहीं की। पुलिस ने राहुल को साथ लेकर आसपास एरिया में काफी सीसीटीवी खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed