फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Archery: Ashish, Arpit, Akshay and Gaurav won in the Indian round

तीरंदाजी : इंडियन राउंड में आशीष, अर्पित, अक्षय और गौरव ने मारी बाजी

Wed, 13 Aug 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 13 Aug 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Archery: Ashish, Arpit, Akshay and Gaurav won in the Indian round
उमरा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता में निश
हिसार। शिक्षा विभाग की ओर से उमरा के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को जिलास्तरीय स्कूली तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य त्रिलोचन कौर ने किया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के करीब 150 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


अंडर-19 इंडियन राउंड में आशीष, अर्पित, अक्षय और गौरव की टीम प्रथम रही। लड़कों की रिकर्व राउंड की टीम में सन्नी, गोपाल, आरव व अनिरुद्ध राठी ने बाजी मारी। कंपाउंड राउंड में हरमन, गौरव, अइश कुमार व अंशु प्रथम रहे। लड़कियों में अंशुल, कविता, ममता और करीशु प्रथम रहीं। रिकर्व राउंड टीम में दीपिका, पूजा, नवनीत और निकिता विजेता रहीं।
विज्ञापन


अंडर-17 में लड़कों के इंडियन राउंड में अक्षय कुमार, सागर, अंकित और आर्यन प्रथम, रिकर्व राउंड में मंयक, सक्षम, उमेश ओर चेतन ने बाजी मारी। कंपाउंड राउंड में किशन गर्ग, प्रभात, सोहित, शिवचरण प्रथम रहे। लड़कियाें के इंडियन राउंड में पायल, पिंकी, प्रीति और भाविका, रिकर्व राउंड टीम में नेहा और नूर विजेता बनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-14 में लड़कों में इंडियन राउंड में रोहित, हरीश, संजय नाथ और देव जांगड़ा प्रथम, रिकर्व राउंड में अंशु, पारस ,दलजीत व नीरज वर्मा प्रथम, कंपाउंड राउंड में आयुष, परयांशु, लोकेश वर्मा प्रथम, लड़कियों में जन्नत, नैनसी, आकांशा और योहाना बंसल ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे। हालांकि प्रतियोगिता का शेड्यूल अभी जारी नहीं हुआ है। जिला शिक्षा कार्यालय की तरफ से तकनीकी आफिशियल मनजीत मलिक, डीपीई सुमन राठी, जोगेंद्र सिंह व बाला रानी की ड्यूटी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed