फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AQI reached 273, today it is expected to cross 300

एक्यूआई 273 पहुंचा, आज 300 पार के आसार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
AQI reached 273, today it is expected to cross 300
हिसार। शहर के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के स्तर में रविवार को बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान एक्यूआई 273 पहुंच गया। चूंकि आज दिवाली है और खूब आतिशबाजी होगी। ऐसे में एक्यूआई 300 पार पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात 10 बजे एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया था। एक्यूआई 200 के पार पहुंचने का मतलब हवा में प्रदूषण की स्थिति खराब है। इसके बाद से ही इसके स्तर में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार को दिन भर एक्यूआई में बढ़ोतरी होती रही। सुबह 7 बजे 223 था जो रात 8 बजे यह 273 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

ऐसे बढ़ता गया प्रदूषण
समय एक्यूआई
सुबह 7 बजे 223
सुबह 9 बजे 221
सुबह 11 बजे 220
दोपहर 1 बजे 231
दोपहर 3 बजे 243
शाम 5 बजे 253
शाम 7 बजे 266
रात 9 बजे 276
200 से ऊपर एक्यूआई माना जाता है खराब
0 से 50 अच्छा
51 से 100 संतोषजनक
101 से 200 संतुलित
201 से 300 खराब
301 से 400 बहुत खराब
401 से 500 गंभीर
स्मॉग सांस के रोगियों के लिए खतरनाक
दिवाली पर पटाखे चलाने व पराली जलाने के साथ ही वातावरण में स्मॉग फैलने लगा है। यह स्मॉग सांस के मरीजों के लिए खतरनाक है। इससे आंखों में एलर्जी होती है। रविवार को ओपीडी बंद थी ऐसे में सांस के मरीज आपातकालीन कक्ष में उपचार करवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डॉ. ज्ञानेंद्र के मुताबिक इस मौसम में सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बाहर निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। सुबह और शाम की सैर बंद कर दें। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गुलशन महता कहना है कि दिवाली पर पटाखे चलने के बाद वातावरण में धुआं फैल जाता है। इस कारण आंखों में जलन होने लगती है। अगर, ऐसा हो तो दिन में कई बार ठंडे पानी से आंखों को साफ करें और चिकित्सक से सलाह लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed