फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Approach road of Tosham Road underpass will be constructed

Hisar News: ढाई करोड़ की लागत से बनेगी तोशाम रोड अंडरपास की अप्रोच रोड

Mon, 30 Jun 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 30 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Approach road of Tosham Road underpass will be constructed
हांसी। तोशाम रोड स्थित रेलवे फाटक पर अंडरपास का निर्माण हुए लगभग तीन साल बीत चुके हैं, लेकिन अप्रोच रोड का निर्माण अब तक नहीं हो सका है। अप्रोच मार्ग के अभाव में ढाणी पुरिया सहित आसपास के गांवों के लोगों को लगभग डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाकर ओवरब्रिज के रास्ते आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब लोक निर्माण विभाग ने इस समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। विभाग की योजना के अनुसार, लगभग 200 मीटर लंबी सीमेंट-कंक्रीट (सीसी) की अप्रोच रोड बनाई जाएगी, वहीं कुछ हिस्से में तारकोल की सड़क भी बनेगी। यह कार्य ग्रामीणों को राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन

लोकनिर्माण विभाग ने सड़क बनाने के लिए एक फर्म को टेंडर दे दिया है, लेकिन मानसून सीजन के चलते निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद छह महीने में काम पूरा कराया जाना है। इस अंडरपास को रेलवे ने वर्ष 2022 में बनवाया था। लोकनिर्माण विभाग ने अप्रोच रोड के निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ का बजट बनाया, जिसे मुख्यालय से मंजूरी मिल चुकी है। साथ ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब जल्दी ही अप्रोच रोड का निर्माण करवाया जाएगा। अप्रोच रोड के बनने से ढाणी पुरिया, ढाणी गुजरान, सिकंदपुर के ग्रामीणों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैलगाड़ी वाले किसान झेल रहे परेशानी शैलेंद्र, रवि, ज्योति, अंकित, कुलदीप, रामभगत, भरत सिंह ने बताया कि सिकंदपुर के ग्रामीणों की जमीन ढाणी पुरिया के पास पड़ती है। ऐसे में बैलगाड़ी से आने जाने वाले किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं ढाणी पुरिया गांव के ज्यादातर विद्यार्थी सिकंदपुर के निजी स्कूल में पढ़ने जाते हैं। अंडरपास में पानी भरने से कई बार उन्हें जान जोखिम में डालकर ट्रैक के ऊपर से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि अंडरपास की ऊंचाई कम है, जिस कारण बड़े वाहन के अलावा ट्रैक्टर तक ले जाने में परेशानी होती है। बारिश के बाद कई दिनों तक अंडरपास से पानी की निकासी नहीं हो पाती।


तोशाम रोड रेलवे फाटक पर बने अंडरपास की अप्रोच रोड के लिए टेंडर हो चुका है। जल्दी ही निर्माण कार्य शुरू करवाएंगे। करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च आएगा। - अनिल नरवाल, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article