{"_id":"6193f74279630818a76172fb","slug":"apply-till-21-for-admission-in-ug-counseling-will-be-held-on-22-hisar-news-hsr6170412122","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजी में दाखिले का मौका: 21 तक आवेदन, 22 को होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूजी में दाखिले का मौका: 21 तक आवेदन, 22 को होगी काउंसिलिंग
विज्ञापन
हिसार। विभिन्न कॉलेजों की मांग के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर स्नातक में दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। विद्यार्थी इस पोर्टल पर 21 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। स्नातक में दाखिले के लिए यह अंतिम मौका होगा। रिक्त सीटों पर शहर के राजकीय पीजी कॉलेज में भी 22 नवंबर को काउंसिलिंग होगी।
राजकीय पीजी कॉलेज के एडमिशन नोडल ऑफिसर डॉ. यशवंत सिंह सांगवान ने बताया कि देशभर के विश्वविद्यालयों में चल रही दाखिला प्रक्रिया के दौरान वहां पर दाखिला होने के चलते कुछ विद्यार्थी दाखिला रद करवाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में 22 नवंबर तक जितनी सीटें रिक्त होंगी, उन पर 22 नवंबर को ही फिजिकल काउंसिलिंग की जाएगी। जिले के कॉलेजों में पहली मेरिट लिस्ट के बाद काउंसिलिंग की गई थी। इसके बाद ओपन फिजिकल काउंसिलिंग के आधार पर सीटें भरी गई। कॉलेजों में अब अधिकतर कार्सेेज की सीट भर चुकी हैं। आरक्षित वर्ग की कुछ सीट उपलब्ध हैं।
आईटीआई में भी दाखिले का मौका
आईटीआई में कोर्स में दाखिले के फिर से पोर्टल खोला गया है। जिले में 11 राजकीय आईटीआई में विभिन्न कोर्सो की कुल 5680 सीटे हैं। अब तक आईटीआई की तीन काउंसिलिंग के बाद 49 प्रतिशत सीटों पर ही दाखिले हो चुके हैं। चौथी और पांचवी काउंसिलिंग के तहत दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर दाखिला ले सकेंगे। चौथी काउंसिलिंग के तहत 15 और 16 को आवेदन लिए गए। पांचवी काउंसिलिंग के तहत 22 नवंबर से 23 नवंबर तक पोर्टल खोला जाएगा। इसके लिए 24 नवंबर को पांचवीं मेरिट सूची जारी की जाएगी। पांचवीं काउंसिलिंग में 24 से 26 नवंबर के बीच दाखिले होंगे।