फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Apply for odd semester exams by 30th

Hisar News: ओड सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए 30 तक करें आवेदन, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

Thu, 22 Jan 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 22 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Apply for odd semester exams by 30th
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (सीडीओई) ने दिसंबर–2025 व जनवरी–2026 सत्र के अंतर्गत ओड सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने का शेड्यूल जारी कर दिया है। बिना विलंब शुल्क के आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन



विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बीसीए,एमसीए (इंटीग्रेटेड), एमसीए, एमए (जनसंचार), एमबीए, एमकॉम, एमएससी (गणित), एमए (अंग्रेजी और हिंदी), बीए, बीए (जनसंचार) सहित अन्य पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे। परीक्षाओं की संभावित शुरुआत 24 फरवरी से प्रस्तावित है। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


निर्धारित तिथि के बाद 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 6 फरवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी रखी गई है। विशेष परिस्थितियों में विद्यार्थियों को 5000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 फरवरी तक आवेदन की अनुमति दी गई है। इसके लिए कुलपति की पूर्व स्वीकृति अनिवार्य होगी। यह शेड्यूल विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों के नियमित और री अपीयर विद्यार्थियों पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed