फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Applications for admission in colleges will be online from August 12 to 20

कॉलेजों में दाखिले के लिए 12 से 20 अगस्त के बीच ऑनलाइन होंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Applications for admission in colleges will be online from August 12 to 20
हिसार। 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के कॉलेजों में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस बार भी ऑनलाइन सेंटरलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थी 12 अगस्त से 20 अगस्त के बीच आवेदन कर सकेंगे यानी इस बार कोविड संकट के चलते हुई देरी के कारण विद्यार्थियों को आवेदन का केवल एक सप्ताह का समय दिया गया है। इसके बाद कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के दस्तावेजों का ऑनलाइन सत्यापन करेंगे। अगर किसी विद्यार्थी के एडमिशन फार्म या दस्तावेज को अस्वीकृत किया जाता है तो विद्यार्थी के दिए गए नंबर पर ऑटोमेटिक मैसेज आएगा और इसके 48 घंटे के भीतर विद्यार्थी को त्रुटि को दूर कर दस्तावेज को दोबारा अपलोड करना होगा।
विज्ञापन

जिले के 27 कॉलेजों में 15 हजार से अधिक सीटें
जिले में ऐसे 27 कॉलेज हैं, जिनमें बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए कोर्सों में दाखिला लिया जा सकता है। इन कॉलेजों में कुल 15 हजार से अधिक सीटें हैं। इस बार जिले में 12वीं पास करने वालों में अकेले हरियाणा शिक्षा बोर्ड से 18 हजार 83 विद्यार्थी हैं। जिससे हर बार की तरह शहर के कॉलेजों में प्रतिस्पर्धा ओर अधिक बढ़ जाएगी। हिसार शहर में 6 कॉलेज हैं जिनमें से राजकीय पीजी कॉलेज, राजकीय गर्ल्स कॉलेज, डीएन कॉलेज, जाट कॉलेज व एफसी कॉलेज गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय से और तोशाम रोड, स्थित इंपीरियल कॉलेज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबद्ध है।
विज्ञापन

विद्यार्थी ध्यान दें -
- अपलोड किए गए दस्तावेजों के सत्यापन के बाद ही विद्यार्थियों को वेटेज दी जाएगी। आवेदक को अधिकतम 10 प्रतिशत वेटेज मिल सकेगी।
- सामान्य श्रेणी के छात्र अब हरियाणा जनरल कोटा के भीतर ईडब्ल्यूएस(आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) कोट का विकल्प चुन सकते हैं। हालांकि, उन्हें इसके लिए आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंतिम चयन के बाद, प्रवेश शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। कॉलेज में जाकर सीधे प्रवेेश शुल्क का भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है।
- विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी किसी भी स्तर पर गलत मिली तो दाखिला रद्द कर दिया जाएगा।
ऑनलाइन क्या अपलोड करना होगा -
- पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन प्रतिलिपि।
- हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतिलिपि।
- 10वीं की मार्कशीट।
- 12वीं की मार्कशीट।
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी।
- चरित्र प्रमाणपत्र।
- एनसीसी/एनएसएस/खेल प्रमाणपत्र (वेटेज के लिए) जहां भी लागू हो।
- हरियाणा प्रमाणिक निवासी प्रमाणपत्र (डोमिसाइल)
- ईडब्ल्यूएस या एससी/बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाणपत्र।
- आरक्षित श्रेणी प्रमाण पत्र।
- गैप इयर होने पर एफिडेविट।
4 अगस्त तक कॉलेज करेंगे कोर्स, सीट, फीस अपडेट
उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों को भी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कॉलेज प्रशासन को कॉलेज में चलने वाले कोर्स, सीटें, विषय संयोजन, फीस, प्रैक्टिकल फीस आदि की जानकारी 4 अगस्त तक वेबसाइट पर अपडेट करनी होगी।
एचएयू में स्नातक कोर्सों में 5 अगस्त तक करें आवेदन
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 10वीं पास विद्यार्थी छह वर्षीय बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। दाखिला एग्रीकल्चर एपटीट्यूड टेस्ट के आधार पर होगा। चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम बीएससी एग्रीकल्चर, बैचलर इन फिशरीज साइंस और बीएससी इन कम्युनिटी साइंस में दाखिले के लिए 12वीं के बाद एचएयू की प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा। इन सभी कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 5 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
लुवास में अभी नहीं शुरू हुई प्रक्रिया
लाला लाजपत राय पशु विज्ञान एवं पशु विश्वविद्यालय में बैचलर इन वेटरनिरी साइंस और डिप्लोमा कोर्स डीवीएलटी में दाखिले नीट की परीक्षा के आधार पर होंगे। वहीं, बीटेक इन डेयरी साइंस और डिप्लोमा कोर्स वीएलडीडी में दाखिले के लिए विवि प्रशासन प्रवेश परीक्षा लेगा। विश्वविद्यालय में अभी तक दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है।
गुजवि में ड्यूल डिग्री कोर्सों में आवेदन जारी, 15 अगस्त अंतिम तिथि
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक कोर्सों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी ड्यूल डिग्री ऑनर्स कोर्सों में बीएससी केमिस्ट्री, बीएससी फिजिक्स, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी मैथेमेटिक्स में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा बीएससी ऑनर्स इकोनॉमिक्स, बीएससी ऑनर्स साइकोलॉजी, बीएससी ऑनर्स इन कम्प्यूटर इन डाटा साइंस, बैचलर इन फिजियोथेरेपी, बीवॉक इन फूड टेक्नोलॉजी और 4 वर्षीय कोर्स बीए इन मॉस कम्युनिकेशन में दाखिले के लिए अंतिम तिथि 15 अगस्त आवेदन कर सकेंगे।
आईटीआई में 11 और पॉलिटेक्निक में 14 अगस्त तक होंगे आवेदन
जिले के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा इंजीनियरिंग और डिप्लोमा फार्मेसी कॉलेजों में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी इन कोर्सों में 11 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, आईटीआई संस्थानों में विद्यार्थी 14 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे।
लॉ कॉलेज में भी आवेदन शुरू अंतिम तिथि 20 अगस्त
जिले के लॉ के एकमात्र छाजू राम लॉ कालेज में भी दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां विद्यार्थी बीए-एलएलबी, एलएलबी और एलएलएम कोर्सों में दाखिले ले सकते हैं। दाखिले के लिए अंतिम तिथि 20 अगस्त रखी गई है।

उच्चतर शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन एडमिशन के लिए प्राथमिक शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार विद्यार्थी 12 से 20 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले 4 अगस्त तक कॉलेजों को पोर्टल पर कोर्स, सीट, फीस आदि की जानकारी देनी है।
- डॉ. कुलदीप आर्य, निदेशक, इंपीरियल कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed