{"_id":"5e502f3b1aed5ff8e2650e3ce9ce55bf","slug":"applications-are-online-for-public-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलेजों के लिए ऑनलाइन होंगे आवेदन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कॉलेजों के लिए ऑनलाइन होंगे आवेदन
hisar
Updated Mon, 12 May 2014 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक प्रदेश की यूनिवर्सिटी और आईटी कॉलेजों में ही ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया होती रही है। वहीं इस साल प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में भी अब जल्द ही ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में हुई सरकारी कॉलेजों की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसी के चलते इस साल कॉलेजों में ऑनलाइन एडमिशन प्रकिया ही होगी। सभी कॉलेजों को आदेश दिए गए है कि वह अपनी वेबसाइट को अपडेट करने के आदेश जारी किए गए है।
विज्ञापन
पिछले साल जहां सरकारी कॉलेजों में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई थी। इस साल ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सभी सरकारी कॉलेजों में शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
अब सरकारी कॉलेजों में इस साल प्रॉस्पेक्ट के लिए छात्र छात्राओं को लाइनों में नहीं लगना पडे़गा। बल्कि घर बैठे ही अपने पसंदीदा कॉलेज के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जल्द ही प्रदेश के सरकारी कॉलेज अपनी वेबसाइट पर जानकारी मुहैया करवाएंगे।
शहर में सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए लंबी लाइन देखने को मिलती है। यहां तक गर्मी के चलते कई बार छात्र छात्राएं बेहोश भी हो जाती थी।
वहीं दूसरे गांवों से शहरों के लिए विशेष रूप से छात्र छात्राओं को आने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा ।
अब ऐसा नहीं करना होगा बल्कि घर बैठ कही भी और किसी के भी कंप्यूटर या लैपटॉप से आवेदन अपने पसंद कॉलेज के लिए कर सकती है। खास बात यह है कि हर साल हजारों छात्र छात्राएं प्रॉस्पेक्ट के लिए कॉलेजों के चक्कर लगाते है।
राजकीय महिला महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो डीके वत्स ने बताया कि पिछले दिनों चंडीगढ़ में उच्च अधिकारियों को कॉलेज प्राचार्यों से बैठक हुई थी।
इसी बैठक में फैसला लिया गया था कि सभी सरकारी कॉलेजों में इसी सत्र से ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी कॉलेजों की वेबसाइट को अपडेट किया जाएगा तथा ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे।