फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Appearance of Sector 4 roads will improve after 23 years

Hisar News: सेक्टर-4 की सड़कों की 23 साल बाद सुधरेगी सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Appearance of Sector 4 roads will improve after 23 years
सेक्टर 4 की जर्जर सड़क।
हिसार। सेक्टर-4 के निवासियों को आखिरकार 23 साल बाद टूटी-फूटी सड़कों से राहत मिलनी की उम्मीद जगी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने इस सेक्टर की सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर जारी किया है, जो 8 मई को खुलेगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 6.20 करोड़ रुपये है। टेंडर के तहत सेक्टर-4 के साथ-साथ हाउसिंग बोर्ड की सड़कें भी नए सिरे से बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

बता दें कि सेक्टर-4 का विकास वर्ष 2002 में हुआ था और उस समय सड़कों का निर्माण किया गया था। हालांकि, तब से लेकर आज तक इन सड़कों का पुनर्निर्माण नहीं किया गया। बीच-बीच में पैचवर्क जरूर हुआ, लेकिन इसका विशेष लाभ नहीं मिला। सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि कई जगह सड़कें गायब हो गईं, जिसके कारण सेक्टरवासियों को सड़क निर्माण के लिए धरना प्रदर्शन तक करना पड़ा था।
विज्ञापन

पहले सेक्टर के पुनर्निर्माण के लिए 4.29 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मंजूर किया गया था, लेकिन यह एस्टीमेट काफी पुराना था। इस पर निवासियों ने आपत्ति जताई और नया एस्टीमेट तैयार करवाने की मांग की। इसके बाद एचएसवीपी ने नई अनुमानित लागत के आधार पर टेंडर जारी किया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि नए डिक्रस्ट डिजाइन के साथ बनने वाली ये सड़कें लंबे समय तक मजबूत और सुरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिक्रस्ट डिजाइन से बनेंगी सेक्टर की सड़कें
पहले अधिकारियों ने बिना डिजाइन के ही सड़कों के पुनर्निमाण का एस्टीमेट मुख्यालय मंजूरी के लिए भेज दिया था। मगर मुख्यालय ने इस पर आपत्ति लगाते हुए कहा कि सड़क किन मानकों पर बनाई जाएंगी, उसकी रिपोर्ट भी साथ में भेजी जाए। इस पर अधिकारियों ने मुरथल यूनिवर्सिटी से सड़कों का डिक्रस्ट डिजाइन तैयार करवाकर मुख्यालय भेजा। यह डिजाइन तैयार करते समय ध्यान में रखा गया कि इन सड़कों पर वाहनों का कितना बोझ रहेगा। इस आकलन के बाद ही यह डिजाइन तैयार किया है। ऐसे में उम्मीद है कि सेक्टर में बनने वाली सड़कों की गुणवत्ता काफी अच्छी रहेगी।

---------------------

3 माह में पूरा करना होगा काम

टेंडर की शर्ताें के अनुसार एजेंसी को 3 माह में सड़कों का निर्माण पूरा करना होगा। चूंकि अभी टेंडर अलॉट होने व काम शुरू होने में 20 से 25 दिन का समय लगेगा। इस अनुमान से जून में सेक्टर की सड़कों का निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। वहीं जुलाई में मानसून के आगमन को देखते हुए बिटुमिन का काम मानसून के बाद करवाए जाने की संभावना है। ऐसे में मानसून के बाद ही सड़कों का काम पूरा हो सकेगा।


----------------



सेक्टर की सड़काें के पुनर्निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया है। जल्द से जल्द टेंडर अलॉट कर काम शुरू करवाया जाएगा। - भूपेंद्र सिंह, एक्सईएन, एचएसवीपी
--------------



सेक्टरवासी कई वर्षों से सड़कों के पुनर्निर्माण का इंतजार कर रहे हैं। इसके लिए सेक्टवासियों को काफी संघर्ष भी करना पड़ा है। आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया। - सलाऊदीन कागदाना, महासचिव, वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 1-4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article