फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Apoorva and Bhupendra stood first in 100 meter race

Hisar News: 100 मीटर दौड़ में अपूर्वा और भूपेंद्र रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Apoorva and Bhupendra stood first in 100 meter race
जीजेयू में प्रतिभागी खिलाडियों के साथ कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई।
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान विश्वविद्यालय के हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के सौजन्य से तृतीय वार्षिक स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने खेलों के लाभ के बारे में बताया तथा विद्यार्थियों को खेलों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। 100 मीटर दौड़ में अपूर्वा और भूपेंद्र प्रथम रहे।
विज्ञापन

हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई ने विद्यार्थियों को विश्वास दिलाया कि हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस शिक्षा, संस्कृति और खेलों के माध्यम से एक संगठन के रूप में आगे बढ़ने का प्रयास करता रहेगा। समापन समारोह में हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस के निदेशक प्रो. विनोद कुमार बिश्नोई, अधिष्ठाता प्रो. कर्मपाल नरवाल, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. संजीव कुमार, डीन ऑफ लॉ प्रो. राजीव कुमार, उपनिदेशक पीडीयूआईआईसी प्रो. सुरेश कुमार मित्तल, समन्वयक पूर्व विद्यार्थी एसोसिएशन डा. विजेंद्र पाल सैनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

खेल स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार रहे
प्रो. राजीव कुमार व प्रो. सुनीता ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में अपूर्वा प्रथम, सरगम द्वितीय, अलिशा तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर थ्री लेग दौड़ में अलिशा व अमिशा प्रथम, अनु व वंशिका द्वितीय और प्रिया व साक्षी तृतीय, 400 मीटर दौड़ में अपूर्वा प्रथम, बैडमिंटन में भावना प्रथम व रितु द्वितीय रही। लड़कों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में भूपेंद्र पहले, भारत सिंगल दूसरे और नितेश तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सचिन बिश्नोई प्रथम व मनोज द्वितीय, 2000 मीटर दौड़ में पंकज शर्मा प्रथम, सचिन बिश्नोई द्वितीय, बैडमिंटन में मंदीप मलिक प्रथम, निपुन गोयल द्वितीय, वालीबाल में एमबीए जनरल प्रथम वर्ष की टीम विजेता रही। क्रिकेट प्रतियोगिता में पीएचडी शोधार्थियों की टीम प्रथम रही। टग ऑफ वार प्रतियोगिता में एमबीए हेल्थ केयर की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed