फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aparajit of Sector 14 achieved 174th rank in first attempt in UPSC exam

सेक्टर 14 के अपराजित ने यूपीएससी परीक्षा में पहले प्रयास में हासिल की 174वीं रैंक

Wed, 05 Aug 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Aparajit of Sector 14 achieved 174th rank in first attempt in UPSC exam
अपराजित को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : Hisar
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में शहर के सेक्टर-14 निवासी अपराजित ने 174वीं रैंक हासिल की है। खास बात यह है कि उन्होंने पहले प्रयास में ही यह परीक्षा पास की है। अपराजित ने बताया कि वह हरियाणा कैडर में आना चाहते हैं।
विज्ञापन

अपराजित ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2012 में सीबीएसई से दसवीं और 2014 में बारहवीं कक्षा पास की थी। बारहवीं में उनके 92 प्रतिशत अंक थे। इसके बाद उन्होंने आईआईटी मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की। हालांकि यहां से पास आउट होने के बाद उन्हें एक कंपनी से 25 लाख रुपये का पैकेज का ऑफर आया था, लेकिन उनका लक्ष्य यूपीएससी क्लीयर करना था तो उन्होंने उस पैकेज को छोड़ दिया।
विज्ञापन

घर पर रहकर की पढ़ाई, एक साल तक सोशल मीडिया से बनाई दूरी
अपराजित के मुताबिक उन्होंने परीक्षा के तैयारी के लिए एक साल घर पर रहकर ही तैयारी की। इस दौरान उन्होंने ऑनलाइन कोचिंग ली। अपराजित ने बताया कि वह प्रतिदिन सात-आठ घंटे पढ़ते थे। अगर किसी दिन पांच घंटे पढ़ाई करते तो अगले दिन दो से तीन घंटे और पढ़ते थे। एक साल तक सोशल मीडिया से पूरी तरह से दूर रहे। मगर माइंड को रिलेक्स करने के लिए वह फिल्म देखते थे या फिर घर वालों से बातचीत करते थे। फिलहाल जो युवा यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं, वे उन्हें सलाह देेना चाहते हैं कि इस बात को भूल जाए कि यूपीएससी पास करने में चार से पांच साल लगते हैं। अगर आप पूरी गंभीरता से इसकी तैयारी करेंगे तो आप पहली बार में भी यह परीक्षा पास सकते हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट हैं अपराजित के पिता
अपराजित के पिता सुरेेश लोहान सेशन कोर्ट में एडवोकेट हैं और मां कमला लोहान गृहिणी हैं। अपराजित की बड़ी बहन अपराजिता अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से मास्टर इन सर्जन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed