फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anti-polio medicine will be administered to 2,07,509 children tomorrow

Hisar News: 2,07,509 बच्चों को कल पिलाई जाएगी पोलियोरोधी दवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Anti-polio medicine will be administered to 2,07,509 children tomorrow
हिसार। जिले में 12 से 14 अक्तूबर तक पल्स पोलियो अभियान (एसएनआईडी) चलाया जाएगा। इसके लिए सभी सरकारी अस्पतालों समेत कई शिक्षण संस्थाओं को भी पोलियो बूथ बनाया गया है। क्षेत्रीय टीका स्टोर (आरवीएस) हिसार में 2.65 लाख डोज और सिरसा में दवा की 1.51 लाख डोज उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

इन्हें जींद तक के सभी बूथों पर पहुंचाया जा रहा है। जिले में 12 से 14 अक्तूबर तक पल्स पोलियो (एसएनआईडी) अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 12 अक्तूबर को कुल 1,092 बूथों पर पांच साल तक के कुल 2,07,509 बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। इसके लिए अधिक आबादी वाले 906 बूथों पर चार सदस्य और कम आबादी वाले 93 बूथों पर दो-दो कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। इनके साथ 118 उड़नदस्ता और 67 ट्रांजिट टीम बनाई गई है। उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में द्वारा 12 अक्तूबर को पोलियोरोधी दिवस मनाया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए नागरिक आशा वर्कर, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क अथवा विभागीय पोर्टल www.nhmharyana.gov.in पर भी विजिट कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अनिल पवार ने बताया कि जो बच्चे 12 अक्तूबर को बूथ पर नहीं आ सकेंगे, उन्हें 13 और 14 अक्तूबर को घर-घर जाकर पोलियोरोधी खुराक पिलाई जाएगी। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि लक्ष्य को पाने की तैयारी के लिए एडीसी सी जयश्रद्धा की अध्यक्षता में बैठक की जा चुकी है। जानकारी के लिए लोग आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed