Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Another obstacle on the way to multi-story parking, the urban local body headquarters gave instructions for amendment, agreed to build only two floors instead of three for parking
{"_id":"69ea6dbfca9e6f4b600374f4","slug":"another-obstacle-on-the-way-to-multi-story-parking-the-urban-local-body-headquarters-gave-instructions-for-amendment-agreed-to-build-only-two-floors-instead-of-three-for-parking-hisar-news-c-21-hsr1020-856291-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मल्टीस्टोरी पार्किंग की राह में फिर रोड़ा, शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने संशोधन के दिए निर्देश, पार्किंग तीन की बजाय दो मंजिल ही बनाने पर सहमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मल्टीस्टोरी पार्किंग की राह में फिर रोड़ा, शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय ने संशोधन के दिए निर्देश, पार्किंग तीन की बजाय दो मंजिल ही बनाने पर सहमत
पार्किंग की व्यवस्था न होने पर सड़क पर खड़ीं गाड़ियां।
Link Copied
हिसार। शहर में बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट पर फिर से ब्रेक लग गया है। शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) मुख्यालय ने 167 करोड़ की लागत से बनने वाली पार्किंग में तीन मंजिल पर सवाल उठा दिए हैं। सार्वजनिक-निजी सहभागिता (पीपीपी मोड) से इस पार्किंग को सरकार दो मंजिल का ही बनाना चाहती है। इसी हिसाब से प्रोजेक्ट को दोबारा से तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मल्टीस्टोरी पार्किंग सिटी थाने के सामने राजकीय पशुधन फार्म की 2 एकड़ 1 कनाल 12 मरला जमीन पर बनाई जानी प्रस्तावित है। इसके लिए 15 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है। पहले से प्रस्तावित प्रोजेक्ट में बेसमेंट, भूतल और इसके ऊपर तीन मंजिलें हैं। भूतल पर 1025 वर्ग मीटर का एक कम्युनिटी हॉल बनाया जाना है। तीन मंजिलों का इस्तेमाल निर्माण एजेंसी करेगी और अन्य निगम के अधीन रहेंगे।
विज्ञापन
4 दिसंबर 2025 को शहरी निकाय विभाग के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली थी। अब मुख्यालय ने पार्किंग को तीन मंजिल का न बनाकर दो पर ही सहमति जताई है। नगर निगम ने इस आपत्ति को दूर कर नए सिरे से प्रोजेक्ट बनाकर मुख्यालय भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।