{"_id":"6340704e5c564e25ee0f51a0","slug":"another-lion-from-indore-to-visit-bhiwani-zoo-hisar-news-hsr644016973","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी के चिड़ियाघर में एक और आएगा इंदौर से जंगल का राजा शेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी के चिड़ियाघर में एक और आएगा इंदौर से जंगल का राजा शेर
विज्ञापन
भिवानी के चिडियाघर में शेर शिवा।
- फोटो : Hisar
हिसार। अब भिवानी के चिड़ियाघर में इंदौर के एक और शेर की दहाड़ सुनाई देगी। शेर लाने के लिए इंदौर के चिड़ियाघर से अनुमति मिल चुकी है। अब सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली से अनुमति मिलने का इंतजार है। वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ वेदप्रकाश का कहना है कि एक से दो दिन में उन्हें अनुमति मिल जाएगी। इसके बाद इंदौर से शेर लेने के लिए जाएंगे।
बता दें कि वर्तमान में चिड़ियाघर में एक शेर शिवा है। इसके अलावा दो शेरनी गीता व सुधा है। दोनों बहनें हैं। मगर, शेर शिवा शेरनियों के साथ मैटिंग नहीं कर पा रहा है। ऐसे में वन्य प्राणी विभाग ने इंदौर से एक और शेर लाने का निर्णय लिया है, जिसकी उम्र ढाई साल है। उम्मीद है कि इंदौर से शेर पहुंचने के बाद जल्द ही भिवानी के चिड़ियाघर में शावकों की संख्या बढ़ेगी।
चार माह पहले ही इंदौर से लाया गया था शेर
वन्य प्राणी विभाग के अधिकारियों के अनुसार चार माह पहले ही इंदौर से शेर शिवा को लाया गया था। सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद यहां से कर्मचारी शेर लेने के लिए इंदौर के चिड़ियाघर जाएंगे।
विज्ञापन
शिवा के बदले में अर्जुन को भेजा था इंदौर
चार माह पहले इंदौर से शेर शिवा भिवानी के चिड़ियाघर में लाया गया था। यहां से बदले में शेर अर्जुन को इंदौर भेजा गया था। शेर अर्जुन शेरनी गीता व सुधा का भाई था। हालांकि अब एक और इंदौर से शेर लाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। वहीं, शेर शिवा दिखने में शांत है। मगर उसका स्वभाव गुस्सैल है। वह कई बार शेरनियों पर हमला भी कर चुका है। फिलहाल अब उसे अलग पिंजरा में रखा गया है।
शेर लाने के लिए इंदौर से सहमति पत्र मिला चुका है। सहमति पत्र मिलने के बाद मैं खुद बीते मंगलवार को सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया दिल्ली गया था। यहां के अधिकारियों से बातचीत हो चुुकी है। अब शेर लाने के लिए अनुमति का इंतजार है। एक से दो दिन में अनुमति मिलने की उम्मीद है। इसके बाद इंदौर से शेर लाया जाएगा।
- वेदप्रकाश, डीएफओ, वन्य प्राणी विभाग

भिवानी के चिड़ियाघर में बैठी शेरनी गीता व सुधा। दो बहने हैं। - फोटो : Hisar