फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Another accused arrested for smuggling liquor by making fake RC

फर्जी आरसी बनवा कर शराब की तस्करी करने के आरोप में एक ओर आरोपी को गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested for smuggling liquor by making fake RC
धोखाधड़ी के मामले में सीआईए वन हांसी की टीम ने गाड़ियों की नंबर प्लेट बदलकर नकली रजिस्ट्रेशन कॉपी बनाकर धोखाधड़ी करने के आरोप में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए आरोपी की पहचान गोपाल गाजियाबाद के रूप में हुई। आरोपी पुरानी आरसी स्कैन करके रखता था और नंबर बदल कर उसे असली बना देता था। आरोपी के कब्जे से कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू बरामद करके न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया है। आरोपी संबंधित गाड़ियों पर शराब की तस्करी करते थे। इस मामले में 2 अगस्त को सीआईए वन की टीम ने राजीव गिल कल्याणपुर जिला हापुड़ उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया था। उसे न्यायालय में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ कर आरोपी के कब्जे से गाड़ियों के फर्जी कागजात बरामद किए थे। मामले में 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed