फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ankit stood first in 800 meter race and Anita stood first in 1500 meter race.

Hisar News: 800 मीटर दौड़ में अंकित व 1500 मीटर में अनीता रही प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ankit stood first in 800 meter race and Anita stood first in 1500 meter race.
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार को 51वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ वीरवार को हुआ। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में विवि के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज रहे। विवि सहित इस प्रतियोगिता में लुवास और एमएचयू, करनाल के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन विवि के छात्र कल्याण निदेशालय द्वारा आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 800 मीटर दौड़ में अंकित व 1500 मीटर में अनीता प्रथम रही।
विज्ञापन

मुख्यातिथि प्रो. कांबोज ने कहा कि खेल ऐसा माध्यम है, जिससे हमारा सर्वागिंण विकास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान किया कि वे दिनचर्या में खेलों को अपनाएं। मुख्यातिथि ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने अनेक उम्दा दर्जे के खिलाड़ी दिए है, जिन्होंने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से देश व प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

छात्र कल्याण निदेशक डॉ. एमएल खिचड़ ने सभी खिलाड़ियों का स्वागत किया और कहा कि विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए प्रति वर्ष हमारा विश्वविद्यालय वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन करता है। उम्दा प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों, जिनमें प्रीति, सिमरन, ज्योति, रोहित व सुरेंद्र ने मशाल प्रज्वलित की। कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर के छात्र सुरेंद्र ने खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई। मंच का संचालन डॉ. सुशील लेगा सहित छात्रा जिन्नत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 मीटर पुरुष दौड़ में प्रथम स्थान कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस के छात्र अंकित ने प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग के छात्र दीवांशु व तीसरे स्थान पर कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बावल के छात्र मोहित रहे। 1500 मीटर महिला दौड़ में प्रथम स्थान कॉलेज ऑफ बेसिक साइंस की छात्रा अनीता, दूसरा स्थान कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, बावल की छात्रा अस्मिता व तीसरे स्थान पर कॉलेज ऑफ कम्युनिटी साइंस की छात्रा शीतल रही। मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed