फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ankit of Hisar won in 10 kilometer race

Hisar News: 10 किलोमीटर रेस में हिसार के अंकित ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Ankit of Hisar won in 10 kilometer race
अग्रोहा (हिसार)। खंड के गांव कनोह में स्थित बाबा शंकर नाथ खेल स्टेडियम में रविवार को 38वीं हरियाणा स्टेट क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप व 5वीं हरियाणा स्टेट रेस वाकिंग चैंपियनशिप आयोजित करवाई गई। इस चैंपियनशिप में 600 से अधिक खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस प्रतियोगिता में अमर उजाला मीडिया पार्टनर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में नशा मुक्ति एंबेसडर अवार्ड से सम्मानित आठ वर्षीय सियाज पूनिया, बहादुर सिंह नंगथला, डॉ. अमन बरवाला, योगेश शर्मा रहे। अध्यक्षता सचिव राजू कनोह व हनुमान सिंह भादू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में सरपंच सुरेंद्र सिंह, संदीप लांबा, डॉ. कुलदीप शर्मा, डॉ. ऋषि बूरा पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अमन बरवाला ने किया। विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के रहने व खाने की व्यवस्था राजकीय हाई स्कूल में की हुई थी। प्रतियोगिता के सचिव राजू कनोह ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान 10 किलोमीटर, आठ किलोमीटर, छह किलोमीटर, चार किलोमीटर व दो किलोमीटर की रेस करवाई गई। लड़कियों की 10 किलोमीटर रेस में सोनीपत से किरण प्रथम, कुरुक्षेत्र से अंजलि देवी द्वितीय और चरखीदादरी से बाधो तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार लड़कों की 10 किलोमीटर रेस में हिसार का अंकित प्रथम, सोनीपत से सूरज द्वितीय और पानीपत से अंकित देशवाल तृतीय रहा। इस मौके पर एथलेटिक हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान, हिसार से उपप्रधान एसबी लूथरा, सीनियर कोच ओपी भादू, डॉ. शमशेर, पीटीआई वीरेंद्र सिंह, कुलदीप ढिल्लो, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कियों की 6 किलोमीटर रेस, आयु 20 वर्ष
प्रथम पानीपत से अनु

द्वितीय चरखीदादरी से प्रगति
तृतीय सोनीपत से खुशी
लड़कियों की 4 किलोमीटर रेस, आयु 18 वर्ष
प्रथम चरखीदादरी से अनु बाला
द्वितीय फरीदाबाद से काजल
तृतीय भिवानी से प्रार्थना
लड़कियों की 2 किलोमीटर रेस, आयु 16 वर्ष
प्रथम हिसार से दुर्गा
द्वितीय जींद से आरजू
तृतीय हिसार से मुस्कान
लड़कों की 8 किलोमीटर की रेस, आयु 20 वर्ष
प्रथम सोनीपत से सावन
द्वितीय रोहतक से भविष्य
तृतीय करनाल से सौरव पाल
लड़कों की 6 किलोमीटर रेस, आयु 18 वर्ष

प्रथम पलवल से तेहेंद्र
द्वितीय सोनीपत से अमन मलिक
तृतीय फरीदाबाद से सतीश
लड़कों की 2 किलोमीटर रेस, आयु 16 वर्ष
प्रथम हिसार से अजय सिंह
द्वितीय जींद से सोहित
तृतीय जींद से मोहित
बच्चों को हुक्का पिलाने के बजाय अच्छे संस्कार दें: सियाज
अग्रोहा (हिसार)। नशा मुक्ति अभियान की ब्रांड एंबेसडर व भारत गौरव से सम्मानित हांसी की आठ वर्षीय सियाज पूनिया गांव कनोह में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता के मंच से बड़े बुजुर्गाें को नसीहत दे गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे व युवा आपके पास बैठकर हुक्का गुड़गुड़ाते हैं, मगर आप नहीं कहते कि बेटा यह गलत है। वह हुक्के की पूर्ति करने के लिए सिगरेट-बीड़ी पीने लगता है और धीरे-धीरे उसकी तरफ बढ़ना शुरू हो जाता है। बड़े बुजुर्गों से अपील है कि आप बच्चों को अपने पास हुक्का पिलाने के बजाय अच्छे संस्कार दें। साक्षी मलिक के मामले पर सियाज ने कहा कि जो अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ रहे हैं, अगर उनका ओलंपिक मेडल लाने पर भी ये हाल है तो हमने तो अभी तक चलना भी शुरू नहीं किया है। वह लोगों से अपील करती हैं कि उन खिलाड़ियों को सपोर्ट करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed