फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Animals freed from possession of corporation employees in Hisar

Hisar: पुलिस के सामने तेजधार हथियार के बल पर निगम कर्मचारियों के कब्जे से छुड़वाए पशु, जान से मारने की धमकी दी

Tue, 19 Nov 2024 10:49 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 19 Nov 2024 10:49 AM IST
सार

घटना के समय पशु पकड़ने वाली टीम के साथ पुलिस कर्मचारी भी थे। पशुपालकों ने निगम कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। निगम प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है।

विज्ञापन
Animals freed from possession of corporation employees in Hisar
हिसार में निगम कर्मियों पर हमला - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में पशुपालकों की दादागिरी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को पशु पकड़ने के अभियान के दौरान तीन पशुपालक तेजधार हथियार के बल पर नगर निगम कर्मचारियों के कब्जे से पकड़ी गईं गायों को छुड़वा ले गए।

विज्ञापन


खास बात यह है कि घटना के समय पशु पकड़ने वाली टीम के साथ पुलिस कर्मचारी भी थे। पशुपालकों ने निगम कर्मचारियों के साथ गाली गलौज किया और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी। निगम प्रशासन ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। निगम प्रशासन की मानें तो इनमें से एक आरोपी ने पिछले साल भी तीन गायों को छुड़वाया था। शिकायत देने के बाद भी आज तक आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन




पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत के अनुसार सोमवार को नगर निगम की तरफ से पुरानी सब्जी मंडी चौक से डबड फाटक रोड और ढाणी बड़वाली में बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान निगम की टीम 9 गायों को पकड़ चुकी थी। उस समय ढाणी बड़वाली में एक बाइक व एक स्कूटर ने आकर पशु पकड़ने वाली गाड़ी का रास्ता रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन वाहनों पर सवार पशुपालक राजकुमार गौरसी, रोहित गौरसी व जतिन ने निगम के कर्मचारी श्याम सुंदर, रोहित, शिवाजी व कुलदीप के साथ गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। साथ ही निगम की टीम को तेजधार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए एसआई राजकुमार सैनी व एसपीओ राजेश के सामने ही निगम की पशु पकड़ने वाली गाड़ी से जबरदस्ती 2 से 3 गाय उतार ली। जाते समय पशुपालक निगम कर्मचारियों को भविष्य में अंजाम भुगताने और भविष्य में उनकी गाय पकड़ने पर जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही निगम कर्मचारी रोहित व कुलदीप को जातिसूचक गालियां निकाल थप्पड़ भी मारा।

रोहित ने पिछले साल भी छुड़वाईं थी 3 गाय

पशुपालक रोहित ने 12 दिसंबर 2023 को 12 क्वार्टर रोड से निगम की पशु पकड़ने वाली गाड़ी से जबरदस्ती 3 गायों को छुड़वाया था। इसे लेकर निगम प्रशासन की तरफ से 12 क्वार्टर रोड चौकी को लिखित में शिकायत भी दी गई थी। मगर आज तक रोहित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई और न ही उसके कब्जे से गायों को बरामद किया गया।

निगम की टीम ने खुले में घूम रहे 18 पशु पकड़े

वहीं निगम की टीम ने सोमवार को पुरानी सब्जी मंडी चौक से डबल फाटक व ढाणी बड़वाली से 18 पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचाया। इससे पहले टीम ने 14 नवंबर को महाबीर कॉलोनी, संत नगर व 12 क्वार्टर रोड से 50 गायों को पकड़ा था।

कब-कब हुए निगम की टीम पर हमले

  • 23 दिसंबर 2023 को 12 क्वार्टर रोड पर निगम कर्मचारियों पर हमला कर तीन पशुओं को छुड़वा ले गए।
  • 19 जुलाई 2023 को न्यू मॉडल टाउन में पशुपालकों ने निगम की गाड़ी को टक्कर मारी, पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ा फिर पशु छुड़ा ले गए।
  • 15 फरवरी 2023 को महाबीर कॉलोनी पशु पकड़ने वाली टीम को धमकी दी, एक कर्मचारी पर हमलाकर उसे घायल किया।
  • 27 सितंबर 2022 को कैमरी रोड स्थित महेश नगर में दो पशुपालक निगम कर्मचारियों पर ईंटें बरसाकर गायों को छुड़वा ले गए।
  • 9 सितंबर 2021 को सैनियान मोहल्ला में पशुपालक पुलिस कर्मचारी को दबोचकर 30 गायों को छुड़वा ले गए।
  • 23 जून 2021 को सेक्टर-14 में पशुपालकों ने झगड़ा कर टीम के कब्जे से पशु छुड़वाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed