{"_id":"6a42cda9ffaaa4a41f05c755","slug":"anger-over-increasing-incidents-of-theft-protest-held-outside-police-station-hisar-news-c-21-hsr1020-900402-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चोरी की बढ़तीं घटनाओं पर रोष, पुलिस चौकी के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चोरी की बढ़तीं घटनाओं पर रोष, पुलिस चौकी के बाहर दिया धरना
Tue, 30 Jun 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन करते किसान और ग्रामीण। स्राेत : ग्रामीण
- फोटो : सीसवाला निवासी युवा अजय फगेडिया
सिवानी मंडी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं से नाराज लीलस, सैनीवास, झुम्पा कलां और झुम्पा खुर्द के किसानों व ग्रामीणों ने सोमवार सुबह झुम्पा कलां पुलिस चौकी के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। सुबह करीब नौ बजे शुरू हुआ प्रदर्शन साढ़े दस बजे तक चला। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की।
किसान नेता दयानंद पूनिया ने बताया कि रविवार रात लीलस गांव में ग्रामीणों ने सतर्कता दिखाते हुए एक संदिग्ध युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में तलाशी अभियान चलाया जिसमें एक अन्य संदिग्ध युवक भी मिला। उसे भी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। आरोप है कि पुलिस अब तक केवल पूछताछ तक सीमित है और मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले काफी समय से खेतों से बिजली की तारें, कृषि उपकरण, नकदी और अन्य कीमती सामान लगातार चोरी हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है।
विज्ञापन
धरने के दौरान पहुंचे सहायक उपनिरीक्षक रामस्वरूप ने ग्रामीणों से बातचीत कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। हालांकि ग्रामीणों ने पुलिस को मंगलवार सुबह 10 बजे तक का समय देते हुए चेतावनी दी कि यदि तब तक अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ तो चारों गांवों के लोग पुलिस चौकी का घेराव कर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। इस मौके पर सरपंच धर्म सिंह, किसान नेता दयानंद पूनिया, सुभाष खीचड़, सुशील ज्याणी, सुभाष गोदारा, रामस्वरूप, हवा सिंह आदि मौजूद रहे।
झुम्पा कलां पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रविवार रात एक और सोमवार सुबह दूसरे संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। दोनों से पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर चोरी का सामान बरामद कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है तथा ग्रामीणों से भी ठीकरी पहरा रखने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।