फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anger of electricity corporation employees burst out, copies of online transfer policy burnt

Hisar News: बिजली निगम कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, फूंकी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की प्रतियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Anger of electricity corporation employees burst out, copies of online transfer policy burnt
सिवानी में बिजली निगम कर्मचारी ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ जताते वि
सिवानी मंडी। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के विरोध में बिजली निगम कर्मचारियों ने मंगलवार को बिजली घर परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के सदस्यों ने आदर्श ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी की प्रतियां जलाकर अपनी नाराजगी जताई और इसे तानाशाही नीति करार देते हुए तुरंत रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि यह पॉलिसी पूरी तरह से एकतरफा है जो न तो कर्मचारियों के हित में है और न ही विभागीय कार्यप्रणाली के अनुरूप। नीति में फील्ड अनुभव, कार्यक्षेत्र की जटिलताओं और स्थानीय परिस्थितियों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है जिससे फील्ड में काम करने वाले कर्मचारियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।
विज्ञापन

यूनियन प्रधान सोमवीर बाबल ने कहा कि सरकार को पहले ज़मीन पर काम करने वालों की परेशानियों को समझना चाहिए। केवल पोर्टल पर बटन दबाकर स्थानांतरण करना जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह नीति तकनीकी स्टाफ के मनोबल को तोड़ने वाली है और इससे विभाग की कार्यक्षमता पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा। इस मौके पर यूनिट उपप्रधान विकास झाझड़िया, प्रधान सोमवीर बाबल, सचिव संतलाल जांगड़ा और कोषाध्यक्ष सतीश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed