फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An MoU was signed to link technical education with practical experience

Hisar News: तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने के लिए किया एमओयू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
An MoU was signed to link technical education with practical experience
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) और कृष्णा ग्राफिक्स कंपनी नोएडा के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया है। यह एमओयू तकनीकी शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने, विद्यार्थियों को उद्योग के अनुरूप दक्ष बनाने और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस एमओयू पर विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई और कंपनी की ओर से अधिकृत प्रतिनिधि अनुपम गुप्ता ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. विजय कुमार, डीन इंटरनेशनल अफेयर्स प्रो. ओमप्रकाश सांगवान, उप निदेशक डाॅ. प्रियंका सिंगला, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वंदना और विभाग के इंडस्ट्री रिलेशंस समन्वयक डॉ. बिजेंद्र कौशिक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed