फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An FIR has been filed against three people, including a woman, for cheating an elderly person out of gold jewelry by luring them with a train ride.

Hisar News: ट्रेन से ले जाने का झांसा देकर बुजुर्ग के ठगे सोने के गहने, महिला समेत तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against three people, including a woman, for cheating an elderly person out of gold jewelry by luring them with a train ride.
हिसार। हांसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला को दो युवकों और एक महिला ने बहला-फुसलाकर सोने के जेवर ठग लिए। इसके बाद आरोपी महिला को कागज से भरा पैकेट देकर भाग गए। शिकायत के आधार पर जीआरपी थाना हिसार पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कालुवास निवासी सुनील ने बताया कि उसकी मां खजानी देवी 14 अगस्त को बहन की कोथली देने के लिए नारनौंद जा रही थी। शाम करीब तीन बजे वह महम गेट भिवानी पर हांसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान करीब 30-35 वर्ष उम्र के दो युवक और एक महिला उसके पास पहुंचे। आरोपियों ने बातचीत करते हुए महिला को बताया कि हांसी जाने वाली बस नहीं मिलेगी और वे ट्रेन से चले जाएंगे। इसके बाद वे उसे फैंसी चौक ले गए और वहां से ऑटो में बैठाकर भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर महिला को पैसों का लालच दिया और उसके कानों की सोने की बालियां व गले में पहना सोने का हनुमान लॉकेट उतरवा लिया। इसके बाद उसे काले कपड़े में लिपटा पैकेट देते हुए खाना खाने जाने की बात कहकर निकल गए।

इसके बाद महिला नारनौंद स्थित अपनी बेटी के घर पहुंची और पैकेट खोला तो उसमें कागज के टुकड़े मिले। हेड कांस्टेबल मौनिया ने बताया कि सुनील की शिकायत पर जीआरपी थाना हिसार ने प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed