फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An encounter with history through a civilization buried in the soil.

Hisar News: मिट्टी में दबी सभ्यता से इतिहास का साक्षात्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
An encounter with history through a civilization buried in the soil.
राखीगढ़ी में हड़प्पा सभ्यता के इतिहास और पुरातात्विक स्थलों की जानकारी लेते प्रतिभागी। स्रोत : - फोटो : credit
विज्ञापन


नारनौंद। राखीगढ़ी के टीलों में शनिवार को प्रतिभागियों ने करीब 5,000 साल पुरानी हड़प्पा सभ्यता की कहानी जानी। पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग हरियाणा ने राहगीरी फाउंडेशन के सहयोग और प्रायोजन से विरासत भ्रमण कराया। दिल्ली-एनसीआर सहित स्थान-स्थान से पहुंचे प्रतिभागियों ने पुरातात्विक टीलों और उत्खनन स्थलों का भ्रमण किया।
विरासत भ्रमण का नेतृत्व डॉ. कुश ढेबर ने किया। विभाग की ओर से विनीत भनवाला ने आयोजन एवं समन्वय किया। राहगीरी फाउंडेशन की ओर से डॉ. भट्टाचार्य और कुणाल शामिल हुए। डॉ. कुश ढेबर ने प्रतिभागियों को राखीगढ़ी के टीलों और उत्खनन क्षेत्रों की महत्ता बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हड़प्पा सभ्यता में नगर नियोजन, आवासीय संरचना, शिल्पकला, व्यापार और जल प्रबंधन जैसी व्यवस्थाएं विकसित थीं। प्रतिभागियों ने हड़प्पन नॉलेज सेंटर का भी दौरा किया। यहां उन्हें राखीगढ़ी और हड़प्पा सभ्यता से जुड़े पहलुओं की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल आर्टिस्ट की पॉटरी कार्यशाला में प्रतिभागियों ने मिट्टी से बर्तन बनाने की पारंपरिक कला सीखी और खुद बर्तन तैयार किए। राखीगढ़ी रिसोर्ट एंड फार्म में हरियाणवी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य इतिहास, पारंपरिक शिल्प और स्थानीय संस्कृति से जोड़कर राखीगढ़ी की विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed