{"_id":"66aeb97323d6b677760b41a4","slug":"an-elderly-woman-injured-in-a-road-accident-dies-hisar-news-c-21-hsr1020-435097-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम
Sun, 04 Aug 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 04 Aug 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
हिसार। राजस्थान के चुरू के पास गत बुधवार की सुबह कार और ट्रक की भिड़ंत में घायल हुई 75 साल की सुशीला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। मृतका न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन स्थित दयानंद कॉलोनी की निवासी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।
मृतका के परिजनों ने बताया कि दयानंद कॉलोनी की रहने वाली 75 वर्षीय सुशीला अपने बेटे विनय के साथ कुछ दिन पहले पैतृक गांव राजस्थान के सुजानगढ़ गए थे। चार दिन पहले सुबह सुजानगढ़ से शहर आ रहे थे। विनय कार चला रहा था। जब वे सुबह 7 बजे चुरू के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार मां-बेटा दोनों घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। शनिवार को उपचार के दौरान घायल सुशीला ने दम तोड़ दिया। राजस्थान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।