{"_id":"68a36cc6eaf7cf1b050f2c65","slug":"an-arson-attack-was-carried-out-by-pouring-petrol-at-the-wine-shop-in-gurana-destroying-cash-worth-40000-and-the-register-three-youths-from-the-village-are-accused-of-demanding-extortion-hisar-news-c-21-hsr1020-690705-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गुराना के शराब ठेके पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 40,000 की नकदी और रजिस्टर राख, गांव के ही तीन युवकों पर रंगदारी मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गुराना के शराब ठेके पर पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग, 40,000 की नकदी और रजिस्टर राख, गांव के ही तीन युवकों पर रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। गांव गुराना के शराब ठेके पर रविवार देर रात पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप है। घटना में ठेके के अंदर रखी नकदी, हिसाब-किताब का रजिस्टर और अन्य सामान जल गया। ठेकेदार की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
जींद जिले के गांव पलवा निवासी अमित ने पुलिस चौकी खेड़ी चोपटा में बयान दर्ज कराया। इसमें उन्होंने बताया की गांव जजवान निवासी मोर कंपनी के मालिक प्रवेश मोर से 2025 से 2027 तक गांव गुराना का शराब ठेका लिया है। ठेके का संचालन वह खुद करते हैं। अमित के मुताबिक 17 अगस्त की रात करीब 10:35 बजे गांव गुराना के ही सुमित ने ठेके के अंदर बोतल से पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। ठेके पर बतौर सेल्समैन काम कर रहे सिसाय निवासी उल्लास ने किसी तरह अपनी जान बचाई और फोन कर घटना की सूचना उन्हें दी।
सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो ठेके के अंदर लपटें उठ रही थीं। आग से ठेके में रखी करीब 40,000 की नकदी, गत्ते के डिब्बे और रजिस्टर जल गए। अमित ने बताया कि इससे पहले 12 जुलाई को गांव गुराना निवासी अंकित और प्रवीन उर्फ कालिया ठेके पर आए थे। इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी है।
विज्ञापन
उस दौरान अंकित ने बताया कि उसने इसी साल जनवरी में इसी ठेके पर गोली चलाकर रंगदारी मांगी थी। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इसी वजह से आरोपियों के साथ रंजिश बनी हुई थी।
आरोप है कि इसी रंजिश के कारण सुमित, अंकित और प्रवीन ने षड्यंत्र रचकर ठेके के अंदर पेट्रोल छिड़का और आगजनी कर उसे जान से मारने की कोशिश की। इस घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
नारनौंद थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि अमित की शिकायत पर पुलिस ने सुमित, अंकित और प्रवीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शराब ठेके पर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज की जांच गहनता से जांच की जा रही है।