फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amrit Sarovars inaugurated in bahal bhiwani

Hisar News: 50 लाख रुपये की लागत से बने चैहड़ व बहल के अमृत सरोवरों को किया उद्घाटन

Thu, 25 Jan 2024 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 25 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovars inaugurated in bahal bhiwani
​भिवानी की बहल अनाज मंडी में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण देते कृषि मंत्री जेपी दलाल, डीसी नरेश
बहल। कृषि मंत्री जेपी दलाल ने अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम स्थल पर करीब 50 लाख रुपये की लागत से बने बहल और चैहड़ कलां के अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। कृषि मंत्री ने बहल कस्बे की फिरनियों में 15 लाख रुपये की लागत से एलईडी लाइटों का स्विच दबाकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने कहा कि कस्बे का शहरीकरण किया जाएगा। इसमें शहरों जैसी तमाम सुविधा दी जाएगी। बहल में सीवरेज व पेयजल की सुविधा के लिए जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दलाल ने कहा कि बहल को विकसित बनाने व सौंदर्यीकरण के लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। जिन पर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन



गोशाला में दिया 11 लाख रुपये का अनुदान

कृषि मंत्री कस्बे की श्री अलख गोशाला में आयोजित कार्यक्रम में गोशाला प्रबंधक कमेटी को 6.18 लाख रुपये का चेक भेंट किया और अपने निजी कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसानों व पशुपालकों की आय बढ़ाने व उनके जीवन में खुशहाली लाने के लिए नई-नई योजनाएं लागू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गोवंश की रक्षा को लेकर प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसी के चलते गो सेवा आयोग का बजट 40 करोड़ से बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये किया गया है। इस मौके पर उपायुक्त नरेश नरवाल भी मौजूद रहे। जेपी दलाल ने खंड के ढाणी सहजमानपुर में बालाजी मंदिर में मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लिया। कृषि मंत्री ने गजानंद अग्रवाल, सुशील केडिया, सरपंच साधुराम पनिहार, कैलाश गोयनका, मनीष चौधरी, मनमोहन मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed