Hindi News
›
Haryana
›
Hisar News
›
Alumni Association of Women's College started youtube channel memorable moments
{"_id":"6139060a8ebc3e0b04439fb5","slug":"alumni-association-of-women-s-college-started-youtube-channel-memorable-moments-hisar-news-hsr611157759","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला महाविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन ने शुरू किया यूटयूब चैनल यादगार लम्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला महाविद्यालय की एलुमनाई एसोसिएशन ने शुरू किया यूटयूब चैनल यादगार लम्हे
राजकीय महिला महाविद्यालय के शिक्षक यू टयूब चैनल का शुभारंभ करते हुए
- फोटो : Hisar
Link Copied
हिसार। राजकीय महिला महाविद्यालय में इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. आशा सहारण ने एलुमनाई एसोसिएशन से संबंधित यू ट्यूब चैनल यादगार लम्हे का उद्धघाटन किया। महाविद्यालय की एलुमनाई एसो. की संयोजक सहायक प्रोफेसर अनीता तनेजा ने बताया कि इस चैनल को शुरू करके हम अपने महाविद्यालय की पुरानी छात्राओं को अपने साथ जोड़ रहे हैं। छात्राएं अपने कॉलेज के पुराने दिनों की यादों को वीडियो के माध्यम से यूट्यूब चैनल पर अपलोड करके अपना अनुभव साझा कर रही हैं। यू ट्यूब चैनल व टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन सहायक प्रोफेसर विपिन बब्बर ने बताया कि कॉलेज की पुरानी छात्राओं को पहले टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ कर उनके वीडियो मंगवाए जाते है। उन वीडियो का कॉपीराइट चेक करके यू ट्यूब चैनल पर अपलोड किया जाता है। इस कार्यक्रम में एलुमनाई एसोसिएशन के सभी सदस्यों विपिन बब्बर , हिना पाहूजा, वसुंधरा, शाइना , रणधीर, कविता, गीता व इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल की संयोजक डॉ. हर्षा अरोड़ा, एसोसिएट प्रोफेसर अमित बंसल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।