{"_id":"684f20abc8a9c393d90ea22b","slug":"alm-died-due-to-electric-shock-during-duty-in-village-pabra-hisar-news-c-21-hsr1034-648176-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव पाबड़ा में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से एएलएम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव पाबड़ा में ड्यूटी के दौरान करंट लगने से एएलएम की मौत
विज्ञापन
बरवाला (हिसार)। गांव पाबड़ा में रविवार को गोशाला की खराब लाइट को ठीक करते समय हुए हादसे में गांव खैरी निवासी 27 वर्षीय सचिन की करंट लगने से मौत हो गई। सचिन बिजली निगम में एचकेआरएन के तहत असिस्टेंट लाइन मैन (एएलएम) के पद पर तैनात था। बरवाला थाना प्रभारी दलबीर पूनिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता रमेश कुमार के बयान पर बिजली निगम के एसडीओ और जेई के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
रमेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा पिछले चार साल से बिजली निगम में एएलएम के पद पर कार्यरत था और पिछले तीन महीने से उसकी ड्यूटी गांव पाबड़ा में लगी हुई थी। रविवार सुबह 10:15 बजे, ड्यूटी के दौरान गोशाला की बिजली खराब होने की शिकायत मिली।
सचिन ने इस बारे में अपने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया। आरोप है कि अधिकारियों ने परमिशन लेने के बाद भी सचिन को अकेले ही लाइन पर काम करने के लिए मजबूर किया। जबकि नियमों के अनुसार एएलएम को लाइनमैन या जेई के साथ ही काम करना चाहिए। जब सचिन खंभे पर चढ़कर फ्यूज लगा रहा था तो उसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि यह हादसा बिजली निगम की लापरवाही के चलते हुआ है।