फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allergy patients started increasing with the change in weather

मौसम में आए बदलाव के साथ बढ़ने लगे एलर्जी के रोगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Allergy patients started increasing with the change in weather
हिसार। गर्मी बढ़ने के साथ ही एलर्जी के मरीजों की संख्या में इजाफा होना शुरू हो गया। नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर रोज करीब 40 मरीज दाद, खाज-खुजली और लाल दाने निकलने की दवा लेने के लिए आ रहे हैं। चिकित्सक का कहना है कि गर्मी के बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की चर्म रोग विशेषज्ञ चिकित्सक दिव्या मोहन ने बताया कि तापमान में जैसे जैसे बढ़ोतरी होगी वैसे ही सूर्य से होने वाली एलर्जी (फोटोडर्माटाइटिस) में चेहरा लाल हो जाता है। इसके अलावा शरीर पर लाल रंग के दाने निकल जाते है। इसमें बार-बार खारिश होती है। उन्होंने बताया कि सूर्य की रोशनी में समाहित अल्ट्रा वॉयलेट किरणें हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचाती हैं। गर्मी में इसका प्रभाव काफी ज्यादा बढ़ जाता है। सुबह दस से दोपहर बाद चार बजे तक ये किरणें कुछ ज्यादा ही घातक हो जाती हैं। जिसके चलते अधिकांश लोगों को ऐसी समस्या होने लगती है।
विज्ञापन

घर से निकलने से 45 मिनट पहले शरीर पर सनस्क्रीन लगा लें। इसके अलावा धूप से बचने के लिए छाते का इस्तेमाल करें। धूप में निकलते समय सूती कपड़े पहनें, शरीर को ढक कर रखें और तंग कपड़े न पहनें। इसके अलावा ठंडा पाउडर लगाएं। डॉ. दिव्या मोहन, चर्म रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed