फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegation of illegal occupation of Parshuram Chowk, Brahmin Sabha expressed protest

Hisar News: परशुराम चौक पर अवैध कब्जे का आरोप, ब्राह्मण सभा ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Allegation of illegal occupation of Parshuram Chowk, Brahmin Sabha expressed protest
सिवानी मंडी। शहर के भगवान परशुराम चौक पर कब्जा करने का मामला गरमाता जा रहा है। ब्राह्मण सभा के सदस्यों ने विरोध जताते हुए प्रशासन से अवैध निर्माण रोकने की मांग की है। जानकारी के अनुसार परशुराम चौक पर रामनिवास नामक व्यक्ति अपने पुराने मकान को तोड़कर नया निर्माण कर रहा है। आरोप है कि इस दौरान उसने अपने मकान का हिस्सा चौक की ओर बढ़ा दिया। इस पर ब्राह्मण सभा के प्रधान दीपक शर्मा व अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और आपत्ति जताई। सभा के सदस्यों ने बताया कि उन्होंने इस अवैध निर्माण की शिकायत नगर पालिका अधिकारियों को दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शाम होते-होते मामला थाने पहुंच गया। मकान का निर्माण कर रहे रामनिवास के बेटे विकास शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी स्वामित्व वाली जमीन पर ही निर्माण किया है। उन्होंने कहा कि जब से धर्मशाला का निर्माण नहीं हुआ तब से वे वहां रह रहे हैं और किसी भी प्रकार का कब्जा नहीं किया। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने धर्मशाला की ओर 60 फुट की दीवार भी अपने हिस्से से दी है। इस मौके पर ब्राह्मण सभा के प्रधान व पार्षद दीपक शर्मा, सतीश शर्मा, सुनील कौशिक, शिवकुमार शर्मा, सज्जन शर्मा, दिनेश शर्मा, कमल शर्मा, पृथ्वी शर्मा, मनीष शर्मा, अमित शर्मा, संजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव सुनील कौशिक ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है और उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को मौके पर भेजा है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed