{"_id":"5d505f628ebc3e6cdd4aa993","slug":"all-the-arrangement-were-corrected-without-inspection-hisar-news-rtk511283777","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद, बिना निरीक्षण किए सभी व्यवस्थाएं बता दी दुरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार रेलवे स्टेशन पहुंचे सांसद, बिना निरीक्षण किए सभी व्यवस्थाएं बता दी दुरस्त
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर रिबन काटकर एस्केलेटर का उद्घाटन करते सांसद बृजेंद्र सिंह।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृजेंद्र सिंह सांसद बनने के बाद रविवार को पहली बार रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एस्केलेटर का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां निरीक्षण किया बिना ही सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त बता दी। उन्होंने कहा कि अन्य स्टेशनों के मुकाबले यहां काफी सुधार है। सफाई व्यवस्था भी बेहतर नजर आ रही है। वहीं उन्होंने रेलवे अधिकारियों को कहा कि एस्केलेटर की मेंटेनेंस रखी जाए। इसके लिए यहां तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था की जाए, ताकि समय-समय पर इसकी मेंटेनेंस हो सके। उन्होंने कहा कि एस्केलेटर का दिव्यांग और बुजुर्ग लोगों को बहुत ज्यादा फायदा होगा, जिन्हें फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने में परेशानी होती हैै। उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर एक और एस्केलेटर लगाया जाएगा।
प्रोजेक्ट बताओ, काम करवाएंगे: सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जो भी रेलवे स्टेशन के प्रोजेक्ट हैं, वह उन्हें बताएं, ताकि रेलवे अधिकारियों से मिलकर उन्हें पूरा करवाया जा सके। उनके सामने रेलवे अधिकारियों ने उकलाना से नरवाना को रेलवे लाइन से जोड़ने और हिसार से सीधी चंडीगढ़ ट्रेन चलाने की मांग भी रखी। इस पर सांसद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से संबंधित सभी दस्तावेज उनके पास भेजें, ताकि रेलवे अधिकारियों से बात कर काम सिरे चढ़ाया जा सके।
वाटर कूलरों की बढ़ाई जाएगी संख्या : सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि यहां वाटर कूलरों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जो भी अन्य प्रोजेक्ट चल रहे हैं, जल्द उन्हें पूरा करवाया जाएगा। स्टेशन पर पानी की सुविधाएं कम होने पर उन्होंने रेलवे अधिकारियों को कहा कि सुविधाओं को लेकर ध्यान दें। इस दौरान मेयर गौतम सरदाना, स्टेशन अधीक्षक महेंद्रपाल चुघ, केएल चौधरी, सतीश मीणा, जेई आशुतोष चौधरी, सीएचआई सोनू कुमार, पार्षद कविता केडिया सहित रेलवे के अधिकारी मौजूद रहे।