फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All national highways, state highways and railway tracks should be made waste free by 31 March

सभी नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और रेलवे ट्रैक को 31 मार्च तक कचरा मुक्त बनाएं अधिकारी

Sun, 16 Feb 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
All national highways, state highways and railway tracks should be made waste free by 31 March
All national highways, state highways and railway tracks should be made waste free by 31 March - फोटो : Hisar
सभी नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और रेलवे ट्रैक को 31 मार्च तक कचरा मुक्त बनाना है। गांव से गुजरने वाले हाईवे को साफ-सुथरा रखने की जिम्मेदरी पंचायतों की है। एडीसी सभी बीडीओ व सरपंचों की ड्यूटी तय करें। यदि किसी गांव का सरपंच इस दिशा में काम नहीं करता है तो उसे सस्पेंड करो। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की कार्यकारी समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व जस्टिस प्रीतमपाल शनिवार को हिसार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में नगर निगम, प्रदूषण विभाग व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बातचीत की। पूर्व जस्टिस के साथ तकनीकी सहयोगी बाबूूलाल भी आए हुए थे।
विज्ञापन

तय सीमा के बाद मैं खुद करूंगा निरीक्षण
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि स्वच्छता में हरियाणा को एक मॉडल स्टेट बनाया जाए। इसलिए सबसे पहले नेशनल, स्टेट हाईवे, रेलवे लाइनों के साथ सफाई और शहरों को खुले में कचरा मुक्त बनाया है। 11 फरवरी को गुरुग्राम में प्रदेश के यूएलबी, पर्यावरण प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें इस दिशा निर्देश जारी किए गए थे। प्रदेश के सभी जिलों के अधिकारियों को 31 मार्च तक समय दिया है। इस समय सीमा के अंदर में सभी जिलों की स्वयं मॉनीटरिंग करूंगा। वहीं जिले के सभी रेलवे ट्रैक की सफाई की जांच रेल में बैठकर करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को जिला पर्यावरण प्लान बनाकर भेजा गया है। उसी के अनुरूप सभी विभाग कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कचरा जलाने वालों, पॉलिथीन बेचने वालों पर करें सख्त कार्रवाई
प्रीतमपाल ने कहा कि नगर निगम कचरा जलाने वाले व खुले में कचरा डालने वाले लोगों को जुर्माना लगाया जाए। खास कर कूड़ा जलाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाए। इस पर संयुक्त आयुक्त शालिनी चेतल ने कहा कि नगर निगम द्वारा नियमित रूप से कचरा जलाने वालों के चालान काटे जा रहे हैं। इसके अलावा पॉलिथीन स्टोर करने वाले व बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए और उन पर भारी भरकम जुुर्माना लगाया जाए। कम्यूनिटी सेंटर, मैरिज पैलेस, धर्मशालाओं में भी पॉलीथिन बैन होना चाहिए।
सॉलिड वेस्ट प्लांट को लेकर देखी जा रही जमीन
इस दौरान निगम आयुक्त डॉ. जेके आभीर ने प्रीतम पाल को बताया कि सॉलिड वेस्ट प्लांट को लेकर कैमरी रोड पर जमीन देखी जा रही है। इसके अलावा ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन के कचरे को सेग्रीगेट करने के लिए टेंडर लगाया गया है। दो मशीनें आएंगी, जिसके माध्यम से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे और पूर्व में डाले गये कचरे के ढेर को सेग्रीगेट करने का काम किया जाएगा। जल्द से जल्द काम शुरू हो जाएगा। रिटायर्ड जस्टिस प्रीतमपाल ने निगम अधिकारियों को आदेश दिए कि वह जल्द ढंढूर स्थित डंपिंग स्टेशन पर सेग्रीगेशन काम शुरू करें। डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ियों पर जीपीएस लगाएं और उनकी मॉनीटरिंग की जाए। इतना ही नहीं, यदि कोई डंपिंग स्टेशन या अन्य जगहों पर आग लगाता है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों से शहर में रबड़ जलाने वाली फैक्टरियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।

मक्खी-मच्छर पैदा न होने के भी करें इंतजाम
नगर निगम के महात्मा गांधी अस्पताल के पास स्थित मैनुअल कंपोस्ट प्लांट का टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान प्रीतम पाल ने अधिकारियों को आदेश दिए कि वह गर्मियों के दिनों में मक्खी-मच्छरों आदि को लेकर भी व्यवस्था करें। इस दौरान निगम आयुक्त ने उन्हें बताया कि हिसार में पांच मैनुअल कंपोस्ट प्लांट और बनाए जा रहे हैं। दो काम चल रहा है और तीन और बनाए जाने हैं। इसके अलावा मधुबन पार्क में मैनुअल तरीके से बनने वाली खाद उन्होंने देखी। निगम आयुक्त ने उन्हें बताया कि एक मशीन अभी हिसार से ही खरीदी है। दो मशीनों का टेंडर लगाया गया है। जस्टिस प्रीतम पाल ने कहा कि शहर के सभी पार्कों में इस प्रकार की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं उन्होंने निगम के डंपिंग स्टेशन का निरीक्षण भी किया और अधिकारियों को जल्द सेग्रीगेशन को लेकर काम शुरू करने के आदेश दिए।

All national highways, state highways and railway tracks should be made waste free by 31 March

All national highways, state highways and railway tracks should be made waste free by 31 March- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed