फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   All information from fish farming to selling fish will be available on the mobile app

मोबाइल एप पर मिलेगी मछली पालन से लेकर मछली बेचने तक सभी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
All information from fish farming to selling fish will be available on the mobile app
टीटीसी में आयोजित किसान मेले में कृषि यंत्रों को देखते किसान। - फोटो : Hisar
हिसार। अब मोबाइल एप के माध्यम से ही आपको मछली पालन से लेकर मछली बेचने तक की सभी जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। टीटीसी में आयोजित कृषि दर्शन मेले में भाग ले रही एक कंपनी ने यह एप लांच किया है। मछली पालन से जुड़े लोग इस एप में काफी रुचि दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

मोबाइल एप लांच करने वाली मांझा कंपनी के निदेशक शोभित अग्रवाल ने बताया कि इस एप में मछली उत्पादन से लेकर खरीदने व बेचने तक की सभी प्रकार का विवरण है। इस एप के जरिये आप सीधे मछली के बीजों का उत्पादन करने वालों से संपर्क कर सकते है। अगर आपको किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो इस एप के प्लेटफॉर्म पर आप अपनी बात को सांझा कर सकते हो और दूसरे लोगों से सुझाव भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

हिसार के सुनील ने बनाई वेबसाइट, एक साथ ऑपरेट कर सकेंगे हजारों पंप सेट
हिसार निवासी सुनील ने बताया कि उसके द्वारा बनाई गई वेबसाइट से एक साथ हजारों पम्प से को अलग-अलग समय निर्धारित करके चलाया जा सकता है। किस पम्प ने कितना पानी निकाला, किस पम्प में किस वजह से खराबी आई, कहां लाइट की वजह से खराबी आई आदि के बारे में पता लगाया जा सकता है। निश्चित समय पर पंप सेट चलेगा और बंद होगा। फोन के जरिये भी पम्प सेट को चलाया जा सकता है। सुनील ने बताया कि अब तक 5000 से ज्यादा किसान पिछले 4 वर्षों से उसके साथ जुड़े हुए है और तकनीक का लाभ उठा रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में ये रहे आकर्षण का केंद्र
सेमिनार में पंकज कुमान ने अपनी खोज ऑटोमेटिक साइड शिफ्ट रोटावेटर, एचएयू के पूर्व छात्र शिंदे एसवी का बैटरी से चलने वाला ट्रैक्टर, भाटला के किसान द्वारा गन्ने के रस को बिना किसी केमिकल की मिलावट से छह महीने तक बोतल में रखकर इस्तेमाल करने के इनोवेशन को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed