फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Akhand Path begins on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev

Hisar News: गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में अखंड पाठ शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Akhand Path begins on the occasion of Prakash Parv of Guru Nanak Dev
 गुरुद्वारा में प्रकाश पर्व पर अखंड साहिब का पाठ करते हुए।
हांसी। गुरु नानक देव महाराज के प्रकाश पर्व में सब्जी मंडी स्थित गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर साहिब में तीन दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई। पहले दिन अखंड पाठ साहिब का पाठ शुरू किया गया। वहीं वीरवार को नगर कीर्तन निकाला जाएगा। जिसमें गतका पार्टी कई तरह का प्रदर्शन दिखाएंगे।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव स. सतवंत सिंह घई ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार सुबह 9 बजे शुरू किया गया अखंड पाठ निरंतर 48 घंटे जारी रहेगा। इसका समापन गुरु पर्व वाले दिन 15 नवंबर को होगा। वीरवार को सुबह 10 बजे नगर के मुख्य मार्गों पर गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में विशाल नगर कीर्तन का आरंभ होगा। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र शाहाबाद की गतका पार्टी का गतका प्रदर्शन व संगरूर का फौजी बैंड रहेगा। इसमें बाबा बंदा बहादुर स्कूल के बच्चे शबद कीर्तन व गुरु नानक के मानवता की भलाई के लिए दिए गए संदेश के स्लोगन नगर में लेकर घूमेंगे। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से निकलेगा। शुक्रवार को सुबह 10 बजे अखंड पाठ के भोग उपरांत गुरुद्वारा साहिब के प्रागंण में महान कीर्तन दरबार का आयोजन होगा। जिसमें बाबा बंदा सिंह बहादुर सिख संप्रदाय के मुख्य बाबा जतिंद्र पाल सिंह सोढ़ी विशेष तौर पर पहुंचेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed