{"_id":"619154fd7c5a3203e968771f","slug":"air-quality-index-fell-below-300-on-12th-day-situation-still-bad-hisar-news-hsr61687240","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे आया, स्थिति अभी भी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वें दिन वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से नीचे आया, स्थिति अभी भी खराब
विज्ञापन
हिसार। आखिरकार 12वें दिन शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 300 से नीचे आया। हालांकि अभी भी प्रदूषण की स्थिति खराब है। उधर हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 17 नवंबर तक मौसम खुश्क रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाओं के चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट और अलसुबह व देर रात हल्की धुंध छाने की संभावना रहेगी।
बता दें कि 3 नवंबर को एक्यूआई 300 के स्तर को पार गया था। दिवाली वाले दिन यह 400 के ऊपर पहुंच गया था। इसके बाद से एक्यूआई 300 से 500 के बीच में ही रहा।
हवाओं की गति बढ़ने से मिली राहत
हवाओं की गति बढ़ने से इस जहरीले धुएं से राहत मिल रही है। शनिवार को हवाओं की गति 0.9 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि रविवार को यह बढ़कर 1.5 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई। इस दौरान हवाओं की दिशा सुबह के समय उत्तर उत्तर पूर्व थी, जो दोपहर बाद बदलकर पश्चिम उत्तर पश्चिम हो गई।
विज्ञापन
दिन भर एक्यूआई की स्थिति
समय-एक्यूआई
सुबह 9 बजे-284
दोपहर 12 बजे-275
दोपहर 3 बजे-273
शाम 5 बजे-272
शाम 7 बजे-271
--
ऐसे समझे प्रदूषण की स्थिति
स्तर-स्थिति
0 से 50-अच्छा
51 से 100-संतोषजनक
101-200-सहनीय
201-300-खराब
301-400-बहुत खराब
401-500-गंभीर
रात का तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे
रात के समय ठंड बढ़ रही है। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया। रविवार को न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस था।