{"_id":"6800997a1f05d104910e5221","slug":"air-force-soldier-from-bhiwani-rohilla-of-hisar-martyre-sacrificed-life-while-saving-civilian-in-bhareli-river-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हिसार के भिवानी रोहिल्ला का वायु सेना का जवान शहीद, भरेली नदी में आम नागरिक को बचाते हुए दिया बलिदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हिसार के भिवानी रोहिल्ला का वायु सेना का जवान शहीद, भरेली नदी में आम नागरिक को बचाते हुए दिया बलिदान
Thu, 17 Apr 2025 11:32 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बालसमंद (हिसार)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:32 AM IST
सार
शहीद का परिवार जींद में रहता है। शहीद जवान के पिता का देहांत करीब आठ वर्ष पूर्व हो गया था। शहीद के भाई प्राइवेट कार्य करते है। माता गृहिणी है।
विज्ञापन
शहीद सचिन रोहिल का शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिसार के गांव भिवानी रोहिल्ला का 25 वर्षीय जवान असम में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया। शहीद सचिन रोहिल का शव वीरवार को उनके पैतृक गांव भिवानी रोहिल्ला में पहुंचा। जानकारी के अनुसार भिवानी रोहिल्ला निवासी सचिन वर्ष 2019 में वायुसेना में चयन हुआ था। असम में ड्यूटी के दौरान तेजपुर असम में भरेली नदी में आम नागरिक को बचाने के प्रयास में नदी में डूबकर शहीद हो गया।
विज्ञापन
शहीद का परिवार जींद में रहता है। शहीद जवान के पिता का देहांत करीब आठ वर्ष पूर्व हो गया था। शहीद के भाई प्राइवेट कार्य करते है। माता गृहिणी है। शहीद के दादा, चाचा सहित अन्य परिवार गांव भिवानी रोहिल्ला में रहता है। वीरवार सुबह दस बजे शहीद का पार्थिव शरीर गांव में लाया गया।
विज्ञापन