फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   AIIMS Medical College took to the streets construct Agroha

अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को एम्स बनवाने सड़कों पर उतरे

Mon, 30 Jun 2014 11:25 PM IST
hisar
hisar Updated Mon, 30 Jun 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज को एम्स बनाने की मांग जोर पकड़ने लगी है। इस मांग को पूरा करवाने के लिए सामाजिक संस्था विजन इंडिया ने सोमवार को एचएयू गेट नंबर चार से उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद लघु सचिवालय पहुंचकर उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नाम ज्ञापन सौंपा। इसका नेतृत्व संस्था के प्रधान सुरेंद्र सिंह दलाल ने किया।
विज्ञापन


उपायुक्त को सौंपे ज्ञापन में संस्था पदाधिकारियों ने कहा कि महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा एम्स बनाए जाने के लिए प्रदेश भर में सबसे उपयुक्त संस्थान है। इस संस्थान के पास लगभग 267 एकड़ जमीन है, जो सरकार की ओर से अधिगृहीत है। यह संस्थान सरकार की ओर से अनुदान प्राप्त है। सरकार के खर्चे व व्यवस्था से ही इसका संचालन होता है। यदि इसे एम्स बना दिया जाए तो ढांचागत खर्च और अन्य खर्चों में बचत होगी और जल्दी कार्य पूरा हो जाएगा। इस कारण आम जनता को शीघ्रता से बेहतर चिकित्सा प्राप्त हो सकेगी। इस क्षेत्र में बड़ा चिकित्सा संस्थान न होने के कारण मरीजोें को चंडीगढ़, रोेहतक और दिल्ली जाना पड़ता है।
विज्ञापन


यहां एम्स बनने से हिसार, जींद, सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद के अलावा पंजाब व राजस्थान के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा गोरखपुर परमाणु संयंत्र नजदीक होने के कारण किसी भी आपात स्थिति में यह संस्थान उपयोगी सिद्ध होगा। इस मौके पर विजन इंडिया संस्था के संगठन सचिव अनूप कुमार मुकलान, अग्रोेहा ब्लॉक प्रधान विक्रम जाखड़, अग्रोहा ब्लॉक सचिव रविंद्र गोदारा, जिला वरिष्ठ उपप्रधान समुद्र मलिक, हरियाणा गौशाला संघ के कार्यकारी अध्यक्ष शमशेर आर्य, अग्रोहा गांव कमेटी प्रधान दिनेश कुमार, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान जयसिंह राठौड़, आत्माराम सरपंच अग्रोहा, जापान गोदारा नंबरदार अग्रोहा, बलजीत सरपंच सिंढोल, सुरेश शर्मा हरिकोट, मोनू कुमार हरिता, जयवीर हरिकोट, बलवंत पातन, जोगेंद्र बामल और संजय सीसवाला सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed