{"_id":"688275ab35b8e435aa02f7ff","slug":"agriculture-ministers-statement-that-there-is-no-shortage-of-fertilizers-is-like-rubbing-salt-on-wounds-prof-sampat-singh-hisar-news-c-21-hsr1020-673926-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि मंत्री का खाद की कमी न होने वाला बयान जख्मों पर नमक छिड़कने वाला : प्रो. संपत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि मंत्री का खाद की कमी न होने वाला बयान जख्मों पर नमक छिड़कने वाला : प्रो. संपत सिंह
Thu, 24 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 24 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
हिसार। पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता प्रो. संपत सिंह ने कहा कि प्रदेश के कृषि मंत्री का बयान है कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है। यह किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा बयान है। प्रदेश में खाद की कमी के कारण फसलों की बुवाई नहीं हो रही और बोई हुई फसलें खराब हो रही है।
प्रेस को जारी बयान संपत सिंह ने कहा कि किसान सुबह से लेकर देर शाम तक बिक्री केंद्रों पर लाइनों में लगे रहते हैं, मगर उन्हें खाद नहीं मिलता है। किसान संगठनों ने मजबूर होकर धरने देने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कृषि एवं कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा खाद की कमी न होने की रट लगाए हुए हैं। लेकिन हरियाणा के पुरुष व महिला किसान डीएपी और यूरिया खाद के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। कृषि मंत्री का यह बयान बहुत ही हास्यास्पद है। सरकारी व्यापारी काला-बाजारी में किसानों को एक बैग दो हजार रुपये में बेच रहे हैं। किसान संगठनों ने कई जगह जाकर कई खाद्य विक्रेताओं के गोदामों में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को खाद की कालाबाजारी करते हुए पकड़वाया है।