फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture fair will be organized on the theme of natural farming in Hisar of Haryana

हरियाणा: प्राकृतिक खेती थीम पर एचएयू हिसार का कृषि मेला आज से, प्रगतिशील किसानों को किया जाएगा सम्मानित

Tue, 15 Mar 2022 04:05 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 04:05 AM IST
सार

कुलपति ने बताया कि प्राकृतिक खेती थीम पर आयोजित कृषि मेले में प्रत्येक जिले से प्रगतिशील किसानों को  सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
Agriculture fair will be organized on the theme of natural farming in Hisar of Haryana
कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज बैठक में कृषि मेला की व्यवस्थाओं के लिए गठित कमेटियों के कार्यों की समीक्षा करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के हिसार में स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में 15 मार्च से दो दिवसीय कृषि मेला शुरू हो रहा है। इस बार मेले में प्रदेश के प्रत्येक जिले से प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा। सोमवार को विवि के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने कृषि मेला में व्यवस्थाओं के लिए गठित कमेटियों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। इस बार कृषि मेला का मुख्य विषय प्राकृतिक खेती होगा। 

विज्ञापन


मेले का आयोजन विश्वविद्यालय के गेट नंबर तीन के सामने बालसमंद रोड पर मेला ग्राउंड में किया जाएगा। मेले के शुभारंभ अवसर पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नरेंद्र सिंह राठौड़ मुख्य अतिथि होंगे जबकि लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विनोद कुमार वर्मा और महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. समर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। 
विज्ञापन


इन किसानों को किया जाएगा सम्मानित
विस्तार शिक्षा निदेशक डॉ. बलवान सिंह मंडल ने बताया कि मेले में करनाल जिले के गांव कमालपुर से सुशील कुमार, मंडकौला के गांव हसनपुर से जयदेव शर्मा, कुरुक्षेत्र के गांव अमीन से कुलवंत सिंह, यमुनानगर के गांव हरनूल से प्रवीन कुमार, रोहतक के गांव बैंसी से देवीलाल, फतेहाबाद के गांव बनमंदोरी से कमल वीर, पानीपत के गांव पुथेर से सुनील कुमार, झज्जर के गांव धाना से सुमनलता, महेंद्रगढ़ के गांव दलनवास से सुनील कुमार, जींद के गांव बधाना से राममेहर, बावल के गांव भैरमपुर से सुनील कुमार, कैथल के गुहाना से सुभाष, अंबाला के गांव जनैतपुर से शिखा मित्तल, सदलपुर के गांव अग्रोहा के इंदराज, फरीदाबाद के गांव मोहना से जितेंद्र कुमार, पंचकूला के गांव अमराला से बहादुर सिंह, सोनीपत के गांव मंडोरा से शिवांक दहिया, सिरसा के गांव गिगोरानी से विरेंद्र साहु और भिवानी के गांव बीरान से दयानंद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की समस्याओं का समाधान करेंगे वैज्ञानिक
मेले के दौरान आने वाले किसानों की खेतीबाड़ी संबंधी सभी समस्याओं के समाधान के लिए किसान गोष्ठियों का आयोजन होगा, जिनमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक किसानों की कृषि व पशुपालन संबंधी समस्याओं का हल बताएंगे। इसके साथ वे फसलों, बीजों, किस्मों व अन्य सभी उपयोगी जानकारियां मुहैया करवाएंगे। इसके अलावा मेले में कृषि संबंधी व कृषि औद्योगिकी प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि यंत्रों व तकनीकों की जानकारी मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed