फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture department team raided fertilizer warehouse in Uklana, collected samples

Hisar News: कृषि विभाग की टीम ने उकलाना में खाद गोदाम पर मारा छापा, सैंपल भरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
Agriculture department team raided fertilizer warehouse in Uklana, collected samples
उकलाना के खाद गोदाम की जांच करते अ​धिकारी। 
उकलाना। कृषि विभाग की टीम ने रविवार को उकलाना स्थित इंंद्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित खाद के गोदाम पर छापा मारा। तीन सदस्यीय टीम की ओर से खाद के दो सैंपल लिए गए। इसकी 15-20 दिन बाद रिपोर्ट आएगी। यदि रिपोर्ट में सैंपल फेल मिले तो विभाग की ओर से एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। टीम में एसडीओ डॉ. अजीत सिंह, डॉ. महिपाल और डाॅ. प्रियंका शामिल रहीं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार लितानी के कुछ किसानों ने रविवार को सीआईडी को सूचना दी थी कि खाद के गोदाम में कुछ गड़बड़ी चल रही है। इसके बाद सीआईडी ने इसकी सूचना कृषि विभाग के उपनिदेशक को दी। रविवार को टीम माैके पर पहुंची और खाद के सैंपल लेकर गोदाम को सील कर दिया। अब रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। बता देंकि जिले में डीएपी के लिए किसान भटक रहे हैं। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को डीएपी का रैक आएगा। इसके बाद इस सप्ताह में एनएफएल व कृभको का रैक भी आएगा। कृभको का 1200 एमटी खाद पहुंचेगा।
विज्ञापन

खाद का गोदाम अनाधिकृत था। खाद के दो सैंपल लिए है, जिन्हें जांच के लिए भेजे जाएंगे। गोदाम में खाद के 160-170 कट्टे रखे थे। गोदाम को सील कर दिया है। - डॉ. अजीत सिंह, एसडीओ, कृषि विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed